डेब्यू के बाद अर्जुन को सचिन ने ट्वीट कर दी यह सलाह, सारा ने भी की हौसलाअफजाई

Webdunia
सोमवार, 17 अप्रैल 2023 (12:53 IST)
मुंबई: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन को कड़ी मेहनत जारी रखने और खेल का सम्मान करने की सलाह दी है।अर्जुन ने रविवार को मुंबई इंडियंस की तरफ से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पदार्पण किया।इस 23 वर्षीय ऑलराउंडर ने मुंबई की तरफ से गेंदबाजी का आगाज किया तथा कुल दो ओवर किए। उनकी गेंद पारी के शुरू में दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए मूव कर रही थी। उन्होंने 17 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

तेंदुलकर शनिवार को टीम के अभ्यास सत्र और फिर रविवार को मैच से पहले ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे। आईपीएल के 15 साल के इतिहास में सचिन और अर्जुन तेंदुलकर मैच खेलने वाले पिता पुत्र की पहली जोड़ी है। यह भी संयोग है कि वह दोनों एक ही टीम की तरफ से खेले।

सचिन ने 2008 से 2013 तक छह साल के लिए मुंबई इंडियन्स का प्रतिनिधित्व किया था।अर्जुन को पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई ने पहली बार 2021 की नीलामी के दौरान उनके आधार मूल्य 20 लाख रुपये में खरीदा था।वानखेड़े स्टेडियम अर्जुन और मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान है। वह हालांकि घरेलू क्रिकेट में मुंबई की टीम में जगह नहीं मिलने के बाद 2022 से गोवा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

इसके अलावा रविवार को हुए मैच में अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर ने भी अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर की हौसला अफजाई की। कल बड़े दिनों बाद वह स्टैंड्स पर दिखी और उसका एक ही कारण था क्योंकि कल के मैच में अर्जुन तेंदुलकर  अंतिम ग्यारह में शामिल थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख