Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जहां से शुरु किया IPL सफर वहीं पहुंचे सैम करन, चेन्नई ने बचपन का फोटो ट्वीट कर दी विदाई

हमें फॉलो करें जहां से शुरु किया IPL सफर वहीं पहुंचे सैम करन, चेन्नई ने बचपन का फोटो ट्वीट कर दी विदाई
, शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022 (19:00 IST)
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन ने पंजाब किंग्स द्वारा 18.5 करोड़ पाने के बाद ट्विट किया कि सफर जहां से शुरु किया था वहां ही आ पहुंचा है।

चेन्नई सुपर किंग्स की विजेता टीम के हिस्सा रहे सैम करन को 2012 में चोट के चलते टूर्नामेंट छोड़ना पड़ा था। चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी बचपन का फोटो एक भावुक कैप्शन के साथ ट्वीट कर उनको विदाई दी।
इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करेन शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए जिन्हें पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा।मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच करेन को टीम में जोड़ने के लिए लंबी बोली प्रक्रिया चली।  हाल ही में टी20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले करेन को पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड रकम के साथ खरीदा।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मौरिस 2021 में आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे जब राजस्थान रॉयल्स ने तब उनके लिए 16.25 करोड़ रुपये की बोली लगायी थी।ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला कैमरन ग्रीन को आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा। वह इस लीग के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नीरज चोपड़ा के बिना भी राष्ट्रमंडल खेलों में रहा शानदार प्रदर्शन लेकिन डोपिंग विवाद रहा काला धब्बा