IPL 2023 में शिखर धवन होंगे पंजाब किंग्स के कप्तान, मयंक अग्रवाल की लेंगे जगह

Webdunia
बुधवार, 2 नवंबर 2022 (22:59 IST)
नई दिल्ली। अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 2023 के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मयंक अग्रवाल की जगह पंजाब किंग्स की टीम की कमान संभालेंगे। अग्रवाल इस साल के शुरू में अपनी टीम को आईपीएल प्लेऑफ तक पहुंचाने में नाकाम रहे थे। फ्रेंचाइजी पिछले साल ही धवन को कप्तान बनाने पर विचार कर रही थी।

यह फैसला बुधवार को फ्रेंचाइजी की बोर्ड की बैठक में लिया गया। अग्रवाल इस साल के शुरू में अपनी टीम को आईपीएल प्लेऑफ तक पहुंचाने में नाकाम रहे थे और इसलिए उनको कप्तान पद से हटाया जाना तय था।

केएल राहुल के लखनऊ सुपर जाइंट्स से जुड़ने के फैसले के बाद अग्रवाल को 2022 के सत्र के लिए कप्तान नियुक्त किया गया था। टीम उनकी अगुवाई में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और स्वयं अग्रवाल भी 16.33 की औसत से 196 रन ही बना पाए।

फ्रेंचाइजी पिछले साल ही धवन को कप्तान बनाने पर विचार कर रही थी, लेकिन उसने अग्रवाल के साथ ही आगे बढ़ने का फैसला किया था। आईपीएल के सूत्रों ने कहा, बोर्ड ने धवन को कप्तान बनाने का फैसला किया है। उन्हें आईपीएल में एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में अच्छा अनुभव है और उन्होंने टीम के लिए अपने पहले सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया था।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मोहम्मद सिराज ने बिना Work Load Management के 5 टेस्ट में डाली 1000 गेंदें और चटका डाले 23 विकेट

कृष्णा सदा सहायते, जीत की प्रसिद्धी सिर्फ उन 2 टेस्ट में आई जिसमें खेला यह गेंदबाज

कप्तान चला सीना तान, 754 रन बनाने वाले शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

INDvsENG सीरीज में 532 रन बनाने वाले राहुल ने कहा यह जीत सबसे खास (Video)

रोहित कोहली खेलेंगे शुभमन की कप्तानी में? या लेंगे संन्यास, है बहुत से सवाल

अगला लेख