दुश्मनी बरकरार, विराट कोहली ने सौरव गांगुली को घूरा, नहीं मिलाया हाथ (Video)

Webdunia
रविवार, 16 अप्रैल 2023 (11:09 IST)
विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच जो विवाद साल 2021 के अंत में मीडिया के सामने आया था, वह अब भी बरकरार है। तब से लेकर अब की बात की जाए तो विराट कोहली किसी भी प्रारूप में कप्तान नहीं है। वहीं सौरव गांगुली की बात की जाए तो अब वह बीसीसीआई के बॉस यानि कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष नही है।

हालांकि इसके बाद भी दोनों ही पुरानी दुश्मनी नहीं भूले हैं। खासकर विराट कोहली। इसकी एक झलक दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के दौरान दिखी जब दिल्ली कैपिटल्स के 19वें ओवर में विराट कोहली ने अमन खान का कैच बाउंड्री लाइन पर लपका।

 टी-20 वर्ल्ड कप 2021 शुरू होने के पहले विराट ने बता दिया कि वे अब टी-20 की कप्तान नहीं करेंगे। जब वे आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी छोड़ चुके थे तो किस मुंह से देश की टीम का नेतृत्व करते। यहीं पर गांगुली को विराट पर दबाव बनाने का भी मौका मिला गया। उन्होंने विराट से वनडे कप्तानी भी छीन ली। फॉर्मूला दे दिया कि सफेद गेंद का कप्तान अलग और लाल गेंद का कप्तान अलग होना चाहिए। ये बात सही थी, लेकिन विराट इससे बड़े आहत हुए थे। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि उनसे वनडे में कप्तानी छिन ली गई जबकि गांगुली के सुर अलग थे। तभी इस बात के संकेत मिलने लगे थे कि विराट और गांगुली का तालमेल नहीं बन रहा है।

इसके अलावा सौरव गांगुली का एक बयान भी मीडिया की सुर्खियों में रहा। गांगुली ने कहा कि बीसीसीआई ने विराट कोहली से यह अनुरोध किया था कि वह टी-20 की कप्तानी ना छोड़े। लेकिन विराट ने जैसे ही टी-20 की कप्तानी छोड़ने का मन बनाया। वैसे ही बोर्ड को रोहित को वनडे टीम की कप्तानी सौंपने का निर्णय लेना पड़ा क्योंकि सफेद गेंद के अलग फॉर्मेट में अलग कप्तान नहीं होने चाहिए।

कोहली की कप्तानी 2017 में शुरू हुई थी जिसमें उन्होंने 95 में से 65 मैचों में देश को जीत दिलायी और उनका जीत का प्रतिशत 70.43 का रहा।टी20 विश्व कप के बाद उन्होंने टी20 कप्तानी छोड़ दी थी जिसमें टीम नाकआउट चरण में भी जगह नहीं बना सकी थी।

रावलपिंडी में दफन हुआ पाकिस्तान क्रिकेट, फैंस का गुस्सा फूटा नामी खिलाड़ियों पर

मीठे से की तौबा, रतजगे भी किये, सुमित के स्वर्ण के पीछे बलिदानों की दास्तां (Video)

BANvsPAK टेस्ट सीरीज में पाक का सूपड़ा साफ होने के बाद गुस्से में यह पूर्व क्रिकेटर्स

2009 में ट्रेन दुर्घटना में खोया पैर, महीनों रहा बिस्तर पर, IITian ने अब जीता गोल्ड

बांग्लादेश से घर पर शर्मसार होने के बाद यह कहा पाकिस्तानी कप्तान ने (Video)

IPL Star तिलक वर्मा ने दिलीप ट्रॉफी में जड़ा शानदार शतक

PCB चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्टेडियमों के नवीनीकरण पर 12.8 अरब रूपए खर्च करेगा

अविनाश साबले को जन्मदिन पर मिली निराशा, Diamond League Final में रहे इस स्थान पर

AFG vs NZ : बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द होने पर न्यूजीलैंड कोच स्टीड ने जताया अपना गुस्सा

Chess Olympiad 2024 : भारत की पुरुष टीम ने हंगरी बी और महिला टीम ने स्विट्जरलैंड को हराया

अगला लेख