Biodata Maker

5 लगातार छक्के पड़ने के बाद यश दयाल की मां ने छोड़ दिया था खाना

Webdunia
मंगलवार, 11 अप्रैल 2023 (14:28 IST)
कोलकाता: रिंकू सिंह के पांच छक्कों के बाद जहां उनके घर में उत्सव का माहौल बन गया वही उत्तर प्रदेश के उनके साथी यश दयाल के घर में मातम पसर गया और आलम यह था कि उनकी मां ने खाना छोड़ दिया था।
उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल की गेंदों पर राज्य के उनके साथी रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाए जिससे इलाहाबाद स्थित उनके घर में उनकी मां राधा दयाल बेसुध हो गई और उन्होंने खाना पीना बंद कर दिया।

यश के पिता चंद्रपाल दयाल ने पीटीआई से कहा,‘‘ कल का दिन हमारे लिए किसी दुस्वप्न की तरह था।’’यश की बड़ी बहन और पोषण आहार विशेषज्ञ शुचि ने इसके बाद अपनी मां की देखभाल की।चंद्रपाल ने कहा,‘‘ खेलों में ऐसा समय आता है। यहां तक कि जिंदगी में भी आपको असफलताएं मिलती हैं। ऐसे में मजबूत बने रहना महत्वपूर्ण होता है।’’

रिंकू सिंह की बदौलत यश दयाल के नाम के आगे एक अनचाहा रिकॉर्ड स्थापित हो गया है। अब वह आईपीएल में दूसरा सबसे महंगा प्रदूषण करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बेसिल थंपी के नाम था जिन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल मैं 70 रन दिए थे। अंतिम ओवर में 31 रन देने से पहले यश दयाल ने 3 ओवर में 38 रन खर्चे थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख