CSK vs MI IPL 2025 : 17 साल के Ayush Mhatre ने मचाया गदर, मुंबई इंडियंस को वानखेड़े में जीत के लिए मिला 177 का लक्ष्य

WD Sports Desk
रविवार, 20 अप्रैल 2025 (21:45 IST)
CSK vs MI IPL 2025 : चेन्नई सुपर किंग्स रविंद्र जडेजा (नाबाद 53 रन) और शिवम दुबे (50 रन) के अर्धशतकों की मदद से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट 176 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
 
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने धीमी शुरूआत की। पर पदार्पण करने वाले 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे ने 15 गेंद में चार चौके और दो छक्के से 32 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
 
फिर दुबे और जडेजा ने चौथे विकेट के लिए 50 गेंद में 79 रन की अहम साझेदारी बनाई।
 
सातवें ओवर में चौथे नंबर पर भेजे गए जडेजा ने 35 गेंद में चार चौके और दो छक्के से अर्धशतकीय पारी खेली जिससे टीम ने अंतिम पांच ओवर में 58 रन जुटाये।
 
दुबे ने 32 गेंद की पारी के दौरान चार छक्के और दो चौके लगाए।
 
पर मुंबई इंडियंस ने अनुशासित गेंदबाजी से सीएसके पर नियंत्रण बनाये रखा। जडेजा और दुबे भी दबाव में आ गए थे लेकिन दोनों ने संभलकर खेलते हुए चौथे विकेट की भागीदारी नहीं बनाई होती तो स्कोर यहां तक नहीं पहुंचा होता।
 
मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट झटके। दीपक चाहर, अश्विनी कुमार और मिचेल सेंटनर को एक एक विकेट मिला।
 
टीम ने रचिन रविंद्र (05) के रूप में पहला विकेट 16 रन के स्कोर पर गंवा दिया।
 
इसके बाद शेख रशीद (19) और म्हात्रे ने 22 गेंद में 41 रन जोड़े। पर इसमें म्हात्रे के शॉट आकर्षक रहे। उन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद का सामना करते हुए इसे चौके के लिए भेज दिया। अश्विनी कुमार की तीसरी गेंद को उन्होंने डीप मिडविकेट पर छक्के के लिए भेजा और चौथी पर फिर छक्का जड़ दिया।
 
पर म्हात्रे की पारी सातवें ओवर में दीपक चाहर की लेग कटर गेंद पर खत्म हुई। उनकी गेंद को उठाने के प्रयास में वह लांग ऑन पर मिचेल सेंटनर के हाथों लपके गए।
 
बाएं हाथ के स्पिनर सेंटनर ने फिर रशीद का विकेट झटक लिया।
 
मुंबई ने फिर पिछले मैच के नायक रहे ऑफ स्पिनर विल जैक्स को गेंदबाजी पर लगाया जिन्होंने कसी गेंदबाजी की।
 
सीएसके की टीम 13वें ओवर तक तीन विकेट पर 92 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। लेकिन दुबे ने जिम्मेदारी से खेलते हुए हार्दिक पंड्या के ओवर में मिड विकेट पर छक्का जड़ा, फिर ट्रेंट बोल्ट पर एक चौका और फाइन लेग पर छक्का जड़कर उनके ओवर में 15 रन जुटाए।
 
16वें ओवर में दुबे ओर जडेजा ने बायें हाथ के गेंदबाज अश्विनी कुमार पर तीन छक्के और एक चौका लगाकर 24 रन जुटाकर वापसी का प्रयास किया।
 
पर दुबे अगले ओवर में बुमराह का शिकार हो गए लेकिन अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे।
 
जडेजा ने इस सत्र का अपना पहला अर्धशतक अंतिम ओवर में बोल्ट की गेंद पर छक्का जड़कर बनाया।
<

Chennai Super Kings के लिए Mumbai Indians के खिलाफ Debut Match में Ayush Mhatre ने 15 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों से बनाए 32 रन #MIvsCSK #CSKvsMI #Ayushmhatre #mumbaiindians pic.twitter.com/Y6wjKoo5ip

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) April 20, 2025 >

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच रविवार को यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच का स्कोर इस प्रकार रहा।
 
चेन्नई सुपर किंग्स :
 
शेख रशीद स्ट रिकलटन बो सेंटनर 19
 
रचिन रविंद्र का रिकलटन बो अश्विनी कुमार 05
 
आयुष म्हात्रे का सेंटनर बो चाहर 32
 
रविंद्र जडेजा नाबाद 53
 
शिवम दुबे का जैक्स बो बुमराह 50
 
महेंद्र सिंह धोनी का तिलक बो बुमराह 04
 
जेमी ओवरटन नाबाद 04
 
अतिरिक्त : 09
 
कुल : 20 ओवर में पांच विकेट पर 176 रन
 
विकेट पतन : 1-16, 2-57, 3-63, 142, 5-156
 
गेंदबाजी :
 
दीपक चाहर 4-0-32-1
 
ट्रेंट बोल्ट 4-0-43-0
 
अश्विनी कुमार 2-0-42-1
 
मिचेल सेंटनर 3-0-14-1
 
जसप्रीत बुमराह 4-0-25-2
 
विल जैक्स 1-0-4-0
 
हार्दिक पंड्या 2-0-13-0

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

IPL News

लॉर्ड बावुमा के पट्ठों ने 27 साल का श्राप तोड़ 'Chokers' का हटाया टैग, सोशल मीडिया पर मीम्स की सुनामी

खेलों के शहर में चीख-पुकार: बेंगलुरू भगदड़ पर द्रविड़ बोले, ऐसा मंजर देख दिल टूट गया

लीडरश‍िप का मास्टरमाइंड! श्रेयस अय्यर ने बताया क्या बनाता है उन्हें चैंपियन कप्तान

कर्नाटक हाई कोर्ट ने बेंगलुरु हादसे पर सरकार से मांगा जवाब, RCB की जीत के जश्न में 11 लोगों की हो गई थी मौत

बेंगलुरु भगदड़ के बाद राहुल गांधी का कोहली को पुराना संदेश वायरल, ‘नफरत में डूबे हैं, क्योंकि प्यार नहीं मिला'

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख