IPL 2024 गुजरात ने पंजाब को जीतने के लिए दिया 200 रनों का लक्ष्य

गिल का अर्धशतक, टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 200 रन का लक्ष्य दिया

Webdunia
गुरुवार, 4 अप्रैल 2024 (21:28 IST)
IPL 2024 GT vs PBKS कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक से गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट पर 199 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

रिद्धिमान साहा (11) ने कागिसो रबादा पर चौका मारा लेकिन इसी तेज गेंदबाज की अगली गेंद पर मिड ऑफ पर धवन को कैच दे बैठे।गिल को इसके बाद केन विलियमसन रूप में उम्दा जोड़ीदार मिला। विलियमसन ने रबादा पर चौका जड़ने के बाद सैम कुरेन का स्वागत दो चौकों के साथ किया।

टाइटंस ने पावर प्ले में एक विकेट पर 52 रन बनाए।विलियमसन हालांकि इसके बाद रन गति बढ़ाने की कोशिश में हरप्रीत की गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट पर जॉनी बेयरस्टो के हाथों में खेल गए जिससे गिल के साथ उनकी 40 रन की साझेदारी का अंत हुआ। उन्होंने 26 रन बनाए।

साई सुदर्शन (33) ने आते ही हरप्रीत पर चौके से खाता खोला और फिर सिकंदर रजा पर लगातार दो चौकों के साथ 12वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।

गिल ने अगले ओवर में रबादा पर छक्का जबकि सुदर्शन ने चौका मारा।सुदर्शन हालांकि हर्षल पटेल की गेंद पर विकेटकीपर जितेश शर्मा को कैच दे बैठे।गिल ने हरप्रीत पर चौके के साथ 31 गेंद में मौजूदा सत्र का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।

गिल ने हर्षल और रबादा पर छक्कों के साथ रन गति में बढ़ाने का प्रयास किया। विजय शंकर (08) हालांकि रबादा की गेंद को लांग ऑफ पर हरप्रीत के हाथों में खेल गए।तेवतिया ने 19वें ओवर में हर्षल पर छक्का और चौका मारा और फिर अर्शदीप की पारी की अंतिम दो गेंद पर चौके मारे।(भाषा)<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

IPL News

रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से हराया

मिचेल मार्श का शतक, सुपर जाइंट्स ने गुजरात टाइटंस को 236 रन का लक्ष्य दिया

बेंगलुरु शीर्ष दो में जगह बनाने के लिए उतरेगी, काम खराब कर सकती है हैदराबाद

FIH Hockey Pro League 2024-25 के यूरोपीय चरण के लिए भारतीय टीम की घोषणा

गुजरात ने टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख