हार्दिक पंड्या हो सकते हैं IPL में बैन, MI की रोहित को मिल सकती है कप्तानी

Hardik Pandya और Mumbai Indians के खिलाड़ियों पर धीमी ओवरगति के लिए लगा भारी जुर्माना

WD Sports Desk
बुधवार, 1 मई 2024 (13:57 IST)
Hardik Pandya Fined 24 Lakh Rupees LSG vs MI :  मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पंड्या पर लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में दूसरी बार टीम की ओवरगति धीमी (Slow Over Rate) रहने के कारण 24 लाख रूपए जुर्माना लगाया गया है।
 
इंपैक्ट खिलाड़ी समेत बाकी खिलाड़ियों पर 6-6 लाख रूपए या मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, जुर्माना लगाया गया।
 
आईपीएल (IPL) ने एक बयान में कहा ,‘‘ मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर टाटा इंडियन प्रीमियर लीग के 48वें मैच के दौरान धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना लगाया गया है।’’
 
इसमें कहा गया ,‘‘ यह इस सत्र में धीमी ओवर गति संबंधित टीम का दूसरा अपराध था तो पंड्या पर 24 लाख रूपए जुर्माना लगाया गया है। बाकी सदस्यों पर छह छह लाख रूपये या मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, जुर्माना लगाया गया है।’’ 
 
हार्दिक पर मंडराया आईपीएल बैन (IPL Ban) का खतरा 
हार्दिक पंड्या इस आईपीएल में दूसरी बार स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए हैं अगर वे तीसरी बार यही गलती दोहराते हैं तो उनपर 30 लाख का जुर्माना और एक मैच का बैन लगाया जाएगा।  
 
ALSO READ: T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

 
इंडियन टी20 लीग आचार संहिता (T20 League Code of Conduct) के अनुसार धीमी ओवर गति के लिए दंड इस प्रकार हैं:
 
  • सीज़न में पहली बार अपराध करने पर गेंदबाज़ी टीम के कप्तान पर 12 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। 
  • एक सीज़न में दूसरे अपराध के लिए, गेंदबाजी टीम के कप्तान पर 24 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा और अन्य 10 खिलाड़ियों पर या तो छह लाख या उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया जाएगा, जो कि राशि पर निर्भर करेगा।
  • एक सीज़न में तीसरे और उसके बाद के प्रत्येक अपराध के लिए, गेंदबाजी टीम के कप्तान पर 30 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा और एक मैच के लिए बैन लगाया जाएगा। टीम के अन्य 10 खिलाड़ियों पर भी 12 लाख या उनकी मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया जाएगा, जो कि राशि पर निर्भर करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

IPL News

बारिश ने गत विजेता कोलकाता को किया प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, बैंगलूरू के चिन्नास्वामी में टॉस भी ना हो सका

भारत की कप्तानी के लिए गिल, पंत बेहतर विकल्प, बुमराह को इस बोझ से बचाना चाहिए

IPL 2025 : जाने किस प्लेयर ने National Duty के लिए बीच में छोड़ा IPL, कौन प्लेऑफ तक रहेगा साथ

RCB आज जीती तो प्लेऑफ में जगह पक्की, संन्यास के बाद विराट कोहली पर नजरें, ऐसी बनाएं Fantasy 11

वानखेड़े स्टेडियम में रोहित के नाम पर स्टैंड का हुआ उद्घाटन, जानें खास मौके पर पूर्व कप्तान ने क्या कहा (Video)

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख