CSK vs MI : गायकवाड़ और दुबे का अर्धशतक, सुपरकिंग्स के चार विकेट पर 206 रन

Webdunia
रविवार, 14 अप्रैल 2024 (22:02 IST)
CSK vs MI : कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे के अर्धशतक से चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ चार विकेट पर 206 रन बनाए।
 
गायकवाड़ ने 40 गेंद में पांच छक्कों और पांच चौकों से 69 रन की पारी खेलने के अलावा दुबे (38 गेंद में नाबाद 66, दो छक्के, 10 चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी भी की। महेंद्र सिंह धोनी ने अंत में चार गेंद में तीन छक्कों से नाबाद 20 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 रन पार पहुंचाया।
 
मुंबई की ओर से कप्तान हार्दिक पंड्या दो विकेट चटकाकर सबसे सफल गेंदबाज रहे लेकिन उन्होंने तीन ओवर में 43 रन लुटाए।

ALSO READ: MS Dhoni जैसा फिनिशर कोई हो सकता है क्या.... CSK के लिए अपने 250वें मैच में धोनी की विस्फोटक पारी
पंड्या ने टॉस जीतकर सुपरकिंग्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया। उन्होंने एक बार फिर भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से गेंदबाजी की शुरुआत नहीं कराई।
 
गेराल्ड कोएट्जी (35 रन पर एक विकेट) ने दूसरे ओवर में ही अजिंक्य रहाणे (05) को मिड ऑन पर पंड्या के हाथों कैच करा दिया।
 
गायकवाड़ ने आते ही स्पिनर मोहम्मद नबी पर छक्का जड़ा और फिर कोएट्जी पर दो चौके और एक छक्का मारा।
 
सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने भी सतर्क शुरुआत करने के बाद आकाश मधवाल और बुमराह पर चौके मारे।
 
सुपरकिंग्स ने पावर प्ले में एक विकेट पर 48 रन बनाए।
 
रविंद्र ने श्रेयस गोपाल (नौ रन पर एक विकेट) पर छक्का जड़ा लेकिन इस स्पिनर की अगली गेंद पर विकेटकीपर इशान किशन को कैच दे बैठे। मैदानी अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया था लेकिन डीआरएस लेने पर फैसला मुंबई के पक्ष में गया।
 
दुबे ने पंड्या का स्वागत तीन चौकों के साथ किया और फिर रोमारियो शेफर्ड पर भी दो चौक जड़े।
 
रोहित शर्मा ने मधवाल की गेंद पर गायकवाड़ का कैच टपकाया और उन्होंने इस तेज गेंदबाज पर छक्के के साथ 12वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया।
 
गायवाड़ ने अगले ओवर में कोएट्जी पर छक्के के साथ 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।
 
दुबे ने शेफर्ड की लगातार गेंदों पर दो छक्के और एक चौके से ओवर में 22 रन बटोरे।
 
गायवाड़ ने मधवाल की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा लेकिन पंड्या की गेंद को हवा में लहराकर लॉन्ग ऑन पर नबी को कैच दे बैठे।


 
दुबे ने इस बीच पंड्या की गेंद पर एक रन के साथ 28 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और 16वें ओवर में टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया।
 
पारी के अंतिम ओवर में डेरिल मिचेल (17) ने पंड्या की गेंद पर नबी को कैच थमाया जिसके बाद धोनी ने लगातार तीन छक्के के साथ टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। अंतिम ओवर में 26 रन बने। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

MS Dhoni ने अहमदाबाद के मैदान में अपने फैन को सुरक्षा गार्डों से बचाया, वीडियो हुआ वायरल

RCB Playoffs Scenario : विराट कोहली की टीम की उम्मीद अभी भी जिंदा, प्लेऑफ के लिए यह रहेगा रोडमैप

Virat Kohli ने मैदान पर बंदूक का जवाब बंदूक से दिया, इंटरनेट पर मचा हंगामा [VIDEO]

युगांडा का यह क्रिकेटर होगा T20 World Cup में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

रोहित शर्मा पर फूटा फैन्स का गुस्सा, T20 World Cup को लेकर बढ़ी चिंता

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

अगला लेख