लेंथ पर नियंत्रण और विविधतापूर्ण गेंदबाजी से खतरनाक बन जाता है दिग्वेश: वाटसन

WD Sports Desk
शनिवार, 5 अप्रैल 2025 (16:26 IST)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑल राउंडर शेन वाटसन का मानना ​​है कि ऑफ-ब्रेक और कैरम बॉल जैसी विविधताओं के साथ लगातार सही लेंथ पर गेंदबाजी करने की स्पिनर दिग्वेश राठी की क्षमता उन्हें एक खतरनाक गेंदबाज बनाती है। राठी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए तुरुप का इक्का साबित हो रहे हैं। दिल्ली के रहने वाले इस 25 वर्षीय गेंदबाज ने अभी तक 7.62 की इकॉनमी रेट से छह विकेट लिए हैं।
 
लखनऊ की मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 रन से जीत के बाद वॉटसन ने जिओ हॉटस्टार से कहा, ‘‘ऐसा लग रहा था कि जैसे वह आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ही पैदा हुआ है। वह किसी तरह के दबाव में नहीं था और खुलकर प्रदर्शन कर रहा था। उसने अपना आत्मविश्वास दिखाया और शानदार प्रदर्शन किया।’’

<

Digvesh Rathi said, "I take a lot of inspiration from Sunil Narine. I liked bowling since watching Narine. I want to be like Narine who handles the pressure well and performs". pic.twitter.com/p6vynweGrp

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 4, 2025 >
राठी ने मुंबई के खिलाफ चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया और उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने कैरम बॉल से नमन धीर को आउट करके लखनऊ को मैच में वापसी दिलाई।

ALSO READ: 30 लाख का इन्वेस्टमेंट, 50 लाख का घाटा, BCCI के सजा देने के बाद भी नहीं सुधरे दिग्वेश राठी, बने मीम्स

वॉटसन ने कहा, ‘‘ दिग्वेश की विशेषता यह है कि वह अपने खेल को सरल बनाए रखते हैं। वह अपनी विविधतापूर्ण गेंदबाजी जैसे कि कैरम बॉल और ऑफ ब्रेक का उपयोग करते हैं। उनका अपनी लेंथ पर बहुत अच्छा नियंत्रण है जिससे वह खतरनाक गेंदबाज बन जाता है। जब आपका अपनी लेंथ पर नियंत्रण रहता है तो बल्लेबाजों के लिए आगे बढ़कर खेलना या बैक फुट पर जाना मुश्किल हो जाता है।’’  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

IPL News

IPL 2025 Final में टॉस पर क्या करना चाहेंगे कप्तान? पंजाब और बैंगलूरू के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

वीर के बाद क्या ज़ारा के लिए ट्रॉफी जीतेंगे श्रेयर अय्यर? BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटाने के बाद जीत चुके हैं 5 ट्रॉफियां

RCB vs PBKS : 18 साल की प्यास, अब चाहिए जीत का जाम! Fantasy Team में इन धुरंधरों को देना जगह

पंजाब vs RCB: कप्तानी की जंग में कौन है असली 'बॉस'? क्या पाटीदार रचेंगे इतिहास या अय्यर करेंगे डबल धमाका

Qualifier 2 के दौरान मुंबई और पंजाब के कप्तानों को हुआ कुल 54 लाख रुपए का घाटा

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख