Publish Date: Sun, 12 Apr 2026 (17:31 IST)
Updated Date: Sun, 12 Apr 2026 (17:44 IST)
GTvsLSG लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में अपने घरेलू दर्शकों को निराश किया और स्कोरबोर्ड पर गुजरात के खिलाफ सिर्फ 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना पाया। एडम मार्करम ने 30 रन बनाए और गुजरात की ओर से प्रसिद्ध ने 28 रन देकर 4 विकेट लिए। लखनऊ के बल्लेबाज सेट होने के बाद अपना विकेट गंवाते रहे।
एडन मारक्रम (30), कप्तान ऋषभ पंत (18), निकोलस पूरन (19) और अब्दुल समद (18) के योगदान लखनऊ सुपर जायंट्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आठ विकेट पर 164 रन बनाये। आज यहां गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
उसके बल्लेबाज गुजरात टाइटंस के गेंदबाजी आक्रमण के आगे संघर्ष करते नजर आये। लखनऊ का पहला विकेट 14 के स्कोर पर मिचेल मार्श के रूप में गिरा। उन्हें कगिसो रबाड़ा ने आउट किया। मार्श ने चार गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाते हुए 11 रन बनाये। पांचवें ओवर में मोहम्मद सिराज ने ऋषभ पंत का शिकार कर लिया। ऋषभ पंत ने 11 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 18 रन बनाये।
इसके बाद एडन मारक्रम और आयुष बदाेनी (नौ) को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। एडन मारक्रम ने 15गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 30 रन बनाये। निकोलस पूरन ने (19), अब्दुल समद (18) और मुकुल चौधरी ने (18) रनों का योगदान दिया। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर जॉर्ज लिंडे (16) रन बनाकर आउट हुये। लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 164 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
मोहम्मद शमी ने पांच गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 12 रन बनाये। आवेश खान चार रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 28 रन देकर चार विकेट लिये। अशोक शर्मा को दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाड़ा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
About Writter
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम का मुख्य उद्देश्य खेल प्रेमियों को ताजातरीन अपडेट्स और गहरे....