Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या लखनवी नवाब रोक पाएंगे गत उप विजेता पंजाब का विजय रथ?

Advertiesment
PBKSvsLSG
PBKSvsLSG तालिका में शीर्ष पर काबिज पंजाब किंग्स रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मुकाबले में संघर्ष कर रही लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखने के लिए मजबूत बल्लेबाजी पर भरोसा करेगी।एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत चोट से उबर को इस मैच को खेलने के लिए फिट है जिससे टीम का हौसला बढ़ेगा।

पंजाब किंग्स इस सत्र में अब तक एकमात्र अजेय टीम रही है। टीम ने पांच में से चार मुकाबले जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम का नेट रन रेट +1.067 है, जो उसकी दमदार बल्लेबाजी और सधे हुए लक्ष्य-पीछा करने की क्षमता को दर्शाता है।

पंजाब ने 2025 सत्र से अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने पिछले 11 में से नौ मुकाबले जीते हैं, जो उसके दबदबे की बानगी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हालिया जीत में भी यह झलक साफ दिखी। मेजबान टीम की इस रफ्तार को रोकने के लिए एलएसजी को असाधारण प्रदर्शन करना होगा।अंक तालिका में फिलहाल सातवें स्थान पर मौजूद एलएसजी लगातार दो हार के बाद दबाव में है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत की कोहनी में चोट लग गयी थी।
webdunia

पंत महज तीन गेंद खेलने के बाद दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। वह हालांकि बाद में बल्लेबाजी के लिए लौटे, लेकिन उस समय उनकी कोहनी पर पट्टी लगी हुई थी।एलएसजी के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने पुष्टि की है कि पंत पूरी तरह फिट हैं और रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलने के लिए तैयार हैं।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबला एकतरफा रहा। मुकुल चौधरी और आयुष बदोनी के संघर्ष के बावजूद एलएसजी की टीम केवल 146 रन ही बना सकी थी।

लखनऊ की बल्लेबाजी अब तक लय में नहीं दिखी है और टीम इस सत्र में अभी तक 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है। इसके विपरीत पंजाब ने दो बार 200 का आंकड़ा पार किया है और मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में 16.3 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाकर जीत की ओर बढ़ रही थी।

पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (211 रन) शानदार लय में हैं। वह और कप्तान श्रेयस अय्यर (203 रन) क्रमशः 172.95 और 187.96 के स्ट्राइक रेट के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों ने मुंबई के खिलाफ जीत में अहम साझेदारी की थी। प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने भी टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दी है।

गेंदबाजी में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मुंबई के खिलाफ 22 रन देकर तीन विकेट लेकर लय में वापसी के संकेत दिए।

प्रिंस यादव एलएसजी के लिए नौ विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उनके बाद आवेश खान (पांच विकेट) और मोहम्मद शमी (चार विकेट) हैं। शमी हालांकि पिछले मैच में विराट कोहली और रजत पाटीदार के सामने असहाय नजर आए।

दिग्वेश राठी भी पिछले मैच में महंगे साबित हुए, जहां जितेश शर्मा और टिम डेविड ने उनके खिलाफ तेजी से रन बनाए। बल्लेबाजी में मुकुल चौधरी (127 रन), एडेन मार्करम (120 रन), मिचेल मार्श (115 रन) और आयुष बदोनी (113 रन) ने अधिकांश रन बनाए हैं, लेकिन टीम को वापसी के लिए अधिक आक्रामक रवैया अपनाना होगा।

टीम को मार्श, मार्करम और अब तक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे निकोलस पूरन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए टीम के बल्लेबाजों को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।
webdunia

टीमें

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, कूपर कोनोली, मार्को यानसन, मुशीर खान, मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विशाल निशाद, विजयकुमार वैश्यक, यश ठाकुर।

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मारक्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

समय: मैच शाम 7:30 बजे

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चेन्नई ने किया चोक, हैदराबादी गेंदबाजों ने हार के जबड़े से छीनी जीत