दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

कृति शर्मा
सोमवार, 24 मार्च 2025 (18:45 IST)
24 मार्च चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले गए मैच में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और दीपक चहर (Deepak Chahar) के बीच कुछ ऐसे दृश्य देखने मिले जो सोशल मीडिया पर इस वक्त सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग है। इस रोमांचक मुकाबले में CSK ने MI को 4 विकेटों से हराया, यह मुंबई इंडियंस की आईपीएल के अपने पहले मैच में लगातार 13वीं हार थी, वे 2013 से लगातार अपना पहला मैच हारते आ रहे हैं। कई सालों चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले दीपक चहर इस बार मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं, आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें चेन्नई ने रिलीज़ कर दिया था और मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल मेगा ऑक्शन में 9.25 Crore रूपए में खरीद कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

ALSO READ: ऑटो रिक्शा चालक के बेटे विग्नेश पुथुर जिनके धोनी भी हुए फैन, IPL के पहले ही मैच में किया धमाका

इस मैच में वे गेंदबाजी करते वक्त धोनी को चिढ़ाते हुए स्लेज करते हुए नजर आए जिसका बदला धोनी ने उनसे मैच के बाद लिया। महेंद्र सिंह धोनी ने चहर को अपनी टीम में हमेशा नई गेंद देकर सामने वाली टीम को चौंकाने के मौके दिए और कई दफा दीपक चहर ने कारनामा भी किया। धोनी ने चहर को तराशने का काम किया है और वे उनके आभारी भी हैं और उनसे एक अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं जिसकी झलक इस मैच में देखने मिली।

यह बात है आखिरी ओवर की जब महेंद्र सिंह धोनी बैटिंग करने आए थे, तब चहर ने उन्हें चिढ़ाया और स्लेजिंग भी की, इस दौरान तो धोनी ने उन्हें कोई रिएक्शन नहीं दिया लेकिन मैच के बाद चहर को बैट ट्रीटमेंट जरूर मिला। मैच के बाद जब दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे तब धोनी ने चहर को मस्ती में बैट से मारा जिसके बाद दोनों हस्ते हुए दिखाई दिए।

फैंस को दोनों के बीच बॉन्डिंग के यह मोमेंट्स बेहद पसंद आए जिनका सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया हुआ है। 

ALSO READ: धोनी की 43 साल की उम्र में फुर्ती देखकर मंत्रमुग्ध हो गए हेडन
<

Deepak Chahar tried to sledge MS Dhoni when Dhoni came at crease. #MIvsCSK
Deepak Chahar Full Masti Mode With Mahi bhai #TATAIPL #TATAIPL2025 #CSKvsMI pic.twitter.com/A5NxRVATSm

— Ragib Irshad  (@Ragib_Irshad0) March 23, 2025 >
<

Dhoni and Chahar #Dhoni #CSKvMI #IPL2025 #MSDhoni pic.twitter.com/Tma9e0I7JN

— Babul Yadav (@babulyadavtbg) March 23, 2025 >
चहर ने मुंबई (Mumbai Indians) की ओर से खेलते हुए 15 गेंदों में 28 रन बनाए थे और एक विकेट भी लिया लेकिन टीम के ख़राब परफॉरमेंस की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का पलड़ा भारी रहा और चेन्नई ने अपने गढ़ में पहली जीत दर्ज की।
 
ALSO READ: मैं व्हीलचेयर पर भी...रिटायरमेंट को लेकर धोनी ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

IPL News

पंजाब बनाम गुजरात में होती है कांटे की टक्कर, ऐसे बनाए फैंटेसी XI

ऑटो रिक्शा चालक के बेटे विग्नेश पुथुर जिनके धोनी भी हुए फैन, IPL के पहले ही मैच में किया धमाका

बुरे पिटे पैट कमिंस, साइलेंसर ने IPL 2025 की शुरुआत में ही बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

लखनऊ को बेस प्राइस पर ही मिल गए लॉर्ड शार्दुल ठाकुर, यह गेंदबाज हुआ था चोटिल

काली टैक्सी: जोफ्रा आर्चर को लेकर यह क्या कह गए हरभजन सिंह, फैंस ने माफी मांगने को कहा [VIDEO]

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

चैंपियन्स टीम इंडिया ने बिना एक टॉस जीते चैंपियन्स ट्रॉफी के सारे मैच जीते

Champions Trophy की सबसे सफल टीम बनी भारत, तीसरी बार झोली में किया खिताब

'मैं कहीं नहीं जा रहा', रोहित शर्मा ने ODI से संन्यास की अटकलों को किया खारिज (Video)

Champions Trophy: न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला किया चुकता और उस ही अंदाज में

मोटेरा के जख्मों पर दुबई में मरहम लगाकर राहुल ने बदली अपनी और टीम की तकदीर

अगला लेख