CSK सिर्फ इस तरह कर सकती है क्वालीफाई, धोनी का ध्यान अगले साल के लिए 11 खिलाड़ी तैयार करने पर

WD Sports Desk
सोमवार, 21 अप्रैल 2025 (15:38 IST)
CSK vs MI : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कहा कि उन्हें इस पर गौर करने की जरूरत है कि क्या वह सही तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं तथा उन्होंने अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए 11 खिलाड़ी तैयार करने की योजना को ध्यान में रखते हुए अपने साथियों से थोड़ा आत्ममंथन करने का आग्रह किया।
 
धोनी ने संकेत दिया कि खिलाड़ी अपनी रणनीति पर अमल नहीं कर पा रहे हैं लेकिन इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि वह अगले साल के लिए कोर ग्रुप की पहचान करने के करीब हैं।

<

MS Dhoni! pic.twitter.com/yZRFqr6J8l

— RVCJ Media (@RVCJ_FB) April 21, 2025 >
धोनी ने रविवार शाम यहां आईपीएल मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हाथों नौ विकेट से हार के बाद कहा, ‘‘हमारे जितने भी मैच बचे हैं उनमें हमें जीत हासिल करनी होगी। हम एक समय में केवल एक मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अगर आगे हम कुछ मैच हारते हैं, तो हमारे लिए अगले साल के लिए सही संयोजन तैयार करना महत्वपूर्ण होगा।’’

<

5 बार IPL Trophy जीत चुकी Chennai Super Kings Team का इस IPL में प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा और वे इस वक्त 8 मैचों में 6 हार के बाद Table में सबसे निचे स्थान पर हैं, पूरी खबर https://t.co/LQCia23gP0#RohitSharma #MSDhoni #CSKvsMI #stephenfleming pic.twitter.com/zGEgmD1Ohu

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) April 21, 2025 >
उन्होंने कहा, ‘‘हम बहुत अधिक खिलाड़ियों को बदलने के पक्ष में नहीं हैंं। हमारे लिए अभी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना महत्वपूर्ण है लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो हमारा ध्यान अगले साल के लिए 11 खिलाड़ी तैयार करना और फिर दमदार वापसी करने पर होगा।’’  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

IPL News

खुद की क्षमता पर संदेह करना आसान है, लेकिन मैं ऐसा नहीं करता: रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद CSK के मुख्य कोच फ्लेमिंग ने कहा अब अगले साल ध्यान देंगे

Mumbai Cha Raja : चेन्नई के सामने हुई रोहित शर्मा की वानखेड़े में दमदार वापसी, आलोचकों के मुंह पर जड़ा ताला

पिच 157 रन से कहीं बेहतर थी और फिर विराट ने ऐसी बल्लेबाजी की: पोंटिंग

CSK vs MI IPL 2025 : 17 साल के Ayush Mhatre ने मचाया गदर, मुंबई इंडियंस को वानखेड़े में जीत के लिए मिला 177 का लक्ष्य

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख