Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

RCB IPL Final जीती तो पूरे कर्नाटक में छुट्टी? मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के सामने आई एक खास अपील

Advertiesment
हमें फॉलो करें rcb fan letter holiday in karnataka hindi news
webdunia

कृति शर्मा

, शनिवार, 31 मई 2025 (13:36 IST)
RCB Fan Letter : RCB के फैंस को सबसे वफादार फैंस माना जाता है, क्योंकि पिछले 17 सालों से ट्रॉफी न जीतने और हर साल दिल टूटने के बावजूद वे हर बार नई उम्मीद के साथ अपनी टीम का साथ निभाते हैं। IPL शुरू होते ही उनका नारा गूंजता है – “E Sala Cup Namde”। इस बार जिस अंदाज़ में RCB ने खेल दिखाया है, ऐसा लग रहा है कि फैंस का सालों का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। टीम ने क्वालिफायर 1 में पंजाब किंग्स को हराकर सीधे फाइनल में जगह बना ली है। RCB अब तक तीन बार – 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेल चुकी है, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई थी। अब यह टीम चौथी बार फाइनल खेलने जा रही है और इस बार उम्मीदें और जोश दोनों अपने चरम पर हैं।
 
इसी बीच कर्नाटक के बेलगावी ज़िले के एक फैन, शिवानंद मल्लण्णवर, ने राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक अनोखी मांग वाला पत्र लिखा है। उन्होंने आग्रह किया है कि अगर RCB इस बार IPL जीतती है, तो उस दिन को "RCB फैंस फेस्टिवल" (RCB Fans Festival) घोषित किया जाए, ठीक वैसे ही जैसे कर्नाटका राज्योत्सव मनाया जाता है।

उन्होंने ये भी सुझाव दिया कि हर साल इस तारीख को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए ताकि पूरे कर्नाटक में लोग इस ऐतिहासिक जीत को मिलकर बड़े धूमधाम से मना सकें। साथ ही उन्होंने सभी जिलों में इस जश्न के लिए खास इंतज़ाम करने की मांग भी की है।
webdunia

 
इस वक्त पंजाब किंग्स अभी भी फाइनल की रेस में बनी हुई है। वह अब दूसरे क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। एलिमिनेटर मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया जहां रोहित शर्मा के शानदार प्रदर्शन की मदद से मुंबई ने गुजरात को 20 रनों से हराया। क्वालिफायर 2 में जीतने वाली टीम 3 जून को फाइनल में RCB से भिड़ेगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंग्लैंड पहुंचते ही करुण नायर ने कर दी अंग्रेजों की हालत ढीली, पहुंचे दोहरे शतक के करीब