IPL 2024 : रोहित शर्मा क्या अगले साल MS Dhoni की जगह बनेंगे CSK के कप्तान?

WD Sports Desk
शनिवार, 13 अप्रैल 2024 (18:11 IST)
Will Rohit Sharma will replace MS Dhoni in CSK : जबसे मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रोहित शर्मा को हटाकर कप्तानी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को सौंपी है तबसे रोहित शर्मा के फैन्स को उनके भविष्य को लेकर चिंता जाग उठी है, कई को लगता है कि ऐसी संभावना है कि मुंबई इंडियंस इस IPL के बाद मेगा ऑक्शन (Mega Auction) से पहले उन्हें रिलीज़ कर देगी तो फिर वे किस टीम में जाएंगे?
 
 सोशल मीडिया (Social Media) पर कई फैन्स को लगता है कि रोहित शर्मा Chennai Super Kings (CSK) में धोनी को रिप्लेस कर देंगे। यह केवल अब तक फैन्स के बीच होने वाली बातें थी लेकिन अब एक पूर्व क्रिकेटर को भी लगता है कि ऐसे चांस हैं और शायद हैं भी क्योंकि धोनी (MS Dhoni) इस आईपीएल से पहले रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी थमा चुकें हैं और हो सकता है कि इस आईपीएल के बाद वे इस लीग को अलविदा कहदें ऐसे में एक दिग्गज के जाने से दूसरे दिग्गज की जगह बन सकती है। 
 
कमाल की बात तो यह है कि आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (5-5) ने ही जीती है वे भी धोनी और रोहित शर्मा की कप्तानी में। 
 
BeerBiceps podcast पर बात करते हुए Michael Vaughan ने कहा "क्या वह (रोहित शर्मा) चेन्नई जाएंगे? धोनी की जगह लेंगे? गायकवाड़ इस साल यह (कप्तानी) कर रहे हैं, और यह अगले साल रोहित के लिए पद संभालने का एक तरीका मात्र हो सकता है। मैं उसे चेन्नई में देखता हूं, ”
 
शो के होस्ट Ranveer Allahbadia कि रोहित शर्मा का चेन्नई सुपर किंग्स में जाना मुंबई इंडियंस के फैन्स के लिए काफी हार्टब्रेकिंग होगा। 

ALSO READ: CSK Fan ने नहीं भरी बेटियों की फीस, MS Dhoni की झलक पाने को खर्च किए 64000 रूपए
<

"I feel that Rohit Sharma will play for Chennai Super Kings in IPL'2025 and Ruturaj Gaikwad's captain stint might only be for 2024"=

~Michael Vaughan#MIvsCSK pic.twitter.com/2EVjWUTkIX

— Hustler (@HustlerCSK) April 13, 2024 >
पॉडकास्ट के होस्ट ने जवाब दिया, 'ईमानदारी से कहूं तो यह दिल दहला देने वाला होगा। मुंबई इंडियंस फैंस के लिए, यह बहुत बुरा होगा। मुझे उनके हैदराबाद जाने में कोई दिक्कत नहीं है, वह डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले थे, तो यह रोमांटिक होगा।'
 
 
माइकल वॉन ने हार्दिक पंड्या का समर्थन भी किया। उन्होंने कहा, 'हार्दिक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, और यह उनकी गलती नहीं है। उन्हें मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने के लिए कहा गया है; कौन मना करेगा? उन्हें वह काम दिया गया है जो हर एक भारतीय क्रिकेटर करना चाहता है। मुंबई इंडियंस के पिछले कुछ साल मुश्किल भरे रहे हैं, मुझे बस इतना लगता है कि तरीका सही नहीं था।'

ALSO READ: MI vs CSK : Hardik Pandya को लेकर विदेशी कमेंटेटर ने किया बड़ा दावा, T20 World Cup को लेकर बढ़ी टेंशन
वॉन ने आगे कहा- मैं व्यक्तिगत रूप से रोहित को कप्तान बनाता। हार्दिक का एमआई में वापस अपना आप में काफी दबाव है, और रोहित जाहिर तौर पर भारतीय टी20 कप्तान हैं। समझदारी भरा कदम यह होता कि रोहित को अगले साल या 2 साल के लिए हार्दिक को ध्यान में रखते हुए MI के कप्तान के रूप में आगे बढ़ाया जाता।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

IPL 2024 Playoff: हैदराबाद ने टॉस जीतकर कोलकाता के खिलाफ चुनी बल्लेबाजी (Video)

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

IPL Bidding में RCB द्वारा चुने जाने से पहले क्रिकेट छोड़ने का मन बना रहा था यह स्पिनर

IPL Playoffs से पहले सनराइज़र्स हैदराबाद के क्लासेन कीपर का फॉर्म में आना है टीम के लिए बड़ी खुशखबरी

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

अगला लेख