Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

18 रनों से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने मुंबई इंडियन्स को वानखेड़े स्टेडियम में हराया

Advertiesment
Royal Challengers Benglauru
RCBvsMI रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने मुंबई इंडियन्स को उनके घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में 18 रनों से हरा दिया। बैंगलूरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई सिर्फ 222 रन ही बना सकी। शेरेफन रदरफोर्ड ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। वहीं बैंगलूूरू के लिए सुयश शर्मा ने 2 विकेट चटकाए।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आरसीबी ने शीर्ष क्रम में सॉल्ट (78 रन), पाटीदार (53 रन) और कोहली (50 रन) की बदौलत चार विकेट पर 240 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 222 रन बना सकी। उसके लिए शेरफाने रदरफोर्ड ने 31 गेंद में 71 रन (नौ छक्के, एक चौका) की नाबाद पारी खेली और शीर्ष स्कोरर रहे। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 40 रन, रेयान रिकलटन ने 37 रन और सूर्यकुमार यादव ने 33 रन का योगदान दिया।

आईपीएल के 13 सत्र में पहली दफा टूर्नामेंट की शुरूआत जीत से करने के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम इस लय को जारी नहीं रख सकी जिससे उसे लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी। वहीं गत चैंपियन आरसीबी की यह चार मैच में तीसरी जीत है जिससे वह छह अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।
मैच में कई वाइड और नो-बॉल हुईं तथा कई रिव्यू लिए गए जिससे मैच खत्म होने में काफी समय लगा।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा (19 रन) और रेयान रिकलटन ने पहले विकेट के लिए 32 गेंद में 57 रन जोड़ लिए थे। रोहित को इस दौरान मांसपेशियों में खिंचाव से काफी परेशानी हो रही थी जिससे वह छठे ओवर में रिटायर्ड हर्ट हो गए।

सूयश शर्मा (47 रन देकर दो विकेट) ने अपने पहले ही ओवर में मुंबई इंडियंस को दो झटके दे दिए।

उन्होंने आठवें ओवर में पहली गेंद पर रेयान रिकलटन (37 रन) को आउट किया। सूयश की गुगली को रिकलटन ने स्वीप करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगकर सीधे ऊपर हवा में गई और शॉर्ट थर्ड मैन पर भुवनेश्वर कुमार ने कैच लपक लिया।

फिर पांचवीं गेंद पर उन्होंने तिलक वर्मा को आउट किया जिन्होंने स्वीप शॉट खेला और यह सीधे फाइन लेग पर खड़े जैकब डफी के हाथों में समां गई।दो विकेट गिरने के साथ ही वानखेड़े स्टेडियम में सन्नाटा छा गया जबकि आरसीबी के समर्थक खुशी से झूमते हुए ‘आरसीबी’ के नारे लगा रहे थे।

इसके बाद आरसीबी ने सूयश, रसिख सलाम और कृणाल पंड्या की बदौलत लगाम कसे रखी। लेकिन 10वें ओवर में सूर्यकुमार ने सूयश पर लगातार दो चौके जमाए और हार्दिक ने भी एक चौका लगाया जिससे 14 रन बने। मुंबई इंडियंस का स्कोर दो विकेट पर 99 रन था।

सूर्यकुमार और हार्दिक एक दो रन चुराने के अलावा बीच बीच में चौके लगाकर चौथे विकेट के लिए 27 गेंद में 47 रन की साझेदारी निभा ली थी। लेकिन कृणाल की गेंद पर सूर्यकुमार के आउट होने से टीम को तीसरा झटका लगा।हार्दिक को डफी ने शेफर्ड के हाथों कैच आउट किया। फिर नमन धीर के आउट होने के बाद रदरफोर्ड ने कई खूबसूरत शॉट्स लगाए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मैदानी अंपायर को गाली देने पर बुरा फंसा DC का यह खिलाड़ी (Video)