rashifal-2026

पाटीदार का अर्धशतक, RCB ने दिल्ली को 188 रन का लक्ष्य दिया

WD Sports Desk
रविवार, 12 मई 2024 (21:54 IST)
RCB vs DC : रजत पाटीदार के अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नौ विकेट पर 187 रन बनाए।
 
पाटीदार ने 32 गेंद में तीन छक्कों और तीन चौकों से 52 रन की पारी खेलने के अलावा विल जैक्स (29 गेंद में 41 रन, तीन चौके, दो छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी भी की। कैमरन ग्रीन ने अंत में 24 गेंद में नाबाद 32 रन बनाए।
 
दिल्ली की ओर से रसिख सलाम (23 रन पर दो विकेट) और खलील अहमद (31 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए। इशांत शर्मा, मुकेश शर्मा और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाया।
 
दिल्ली के कार्यवाहक कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने चौथे ओवर में 36 रन के स्कोर तक ही दोनों सलामी बल्लेबाजों कप्तान फाफ डु प्लेसी (06) और विराट कोहली (27) के विकेट गंवा दिए।
 
डु प्लेसी ने तीसरे ओवर में मुकेश कुमार की गेंद पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को कैच थमाया। कोहली ने इशांत शर्मा पर दो छक्के जड़े लेकिन इस तेज गेंदबाज की गेंद पर विकेटकीपर अभिषेक पोरेल को कैच दे बैठे।
 
पाटीदार ने आते ही मुकेश पर तीन चौके मारे जबकि अक्षर का स्वागत छक्के के साथ किया।
 
आरसीबी ने पावर प्ले में दो विकेट पर 61 रन बनाए।
 
पाटीदार ने कुलदीप यादव पर भी छक्का जड़ा जबकि विल जैक्स ने भी बाएं हाथ के इस स्पिनर की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया।
 
जैक्स ने कुलदीप पर एक और छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर अक्षर ने उनका कैच छोड़ दिया। इसी ओवर में पाटीदार भी 42 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब लॉन्ग ऑन पर शाई होप ने कैच टपका दिया।
 
आरसीबी के रनों का शतक 10वें ओवर में पूरा हुआ।
 
पाटीदार ने खलील की गेंद पर एक रन के साथ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगले ओवर में रसिख सलाम की गेंद पर अक्षर को कैच दे बैठे।
 
जैक्स भी इसके बाद कुलदीप की गेंद पर अक्षर को कैच थमा गए।
 
कैमरन ग्रीन ने कुलदीप पर लगातार दो छक्के मारे जबकि महिपाल लोमरोर (13) ने भी इस स्पिनर पर छक्का जड़ा लेकिन इसके बावजूद आरसीबी की टीम अंतिम 10 ओवर में सात विकेट पर 77 रन ही बना सकी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

IPL News

लॉर्ड बावुमा के पट्ठों ने 27 साल का श्राप तोड़ 'Chokers' का हटाया टैग, सोशल मीडिया पर मीम्स की सुनामी

खेलों के शहर में चीख-पुकार: बेंगलुरू भगदड़ पर द्रविड़ बोले, ऐसा मंजर देख दिल टूट गया

लीडरश‍िप का मास्टरमाइंड! श्रेयस अय्यर ने बताया क्या बनाता है उन्हें चैंपियन कप्तान

कर्नाटक हाई कोर्ट ने बेंगलुरु हादसे पर सरकार से मांगा जवाब, RCB की जीत के जश्न में 11 लोगों की हो गई थी मौत

बेंगलुरु भगदड़ के बाद राहुल गांधी का कोहली को पुराना संदेश वायरल, ‘नफरत में डूबे हैं, क्योंकि प्यार नहीं मिला'

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख