स्क्रिप्ट राइटर है या जर्नलिस्ट? सूर्यकुमार यादव ने गोवा जाने की रिपोर्ट का उड़ाया मजाक, पत्रकार की लगाई क्लास

WD Sports Desk
शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 (12:43 IST)
मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने गुरुवार को उन खबरों का खंडन किया कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपने कुछ साथियों के साथ आगामी रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) सत्र के लिए गोवा जाने की योजना बना रहे हैं। Mumbai Cricket Association ने कहा कि भारत का टी20 कप्तान खेल के प्रत्येक प्रारूप में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने के लिए कमिटेड है।
 
मुंबई के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) रणजी टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों के साथ कथित मतभेदों के कारण पहले ही मुंबई से गोवा जाने की घोषणा कर चुके हैं।

ALSO READ: मुंबई को छोड़कर अब गोवा के लिये खेलेंगे यशस्वी जायसवाल

जायसवाल हालांकि तभी गोवा की टीम से जुड़ पाएंगे जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) अपनी अंतर-राज्य स्थानांतरण विंडो खोलेगा।
 
बुधवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सूर्यकुमार अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी वाली मुंबई रणजी टीम छोड़ सकते हैं।
 
असल में सूर्यकुमार ने खुद ही अपने एक्स हैंडल पर इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया था।

<

Script writer hai ya journalist? Agar hasna hai toh I will stop watching comedy movies and start reading these articles. Ekdum bakwas  pic.twitter.com/VG3YwQ5eYb

— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) April 2, 2025 >
एमसीए सचिव अभय हदाप ने एक बयान में कहा, ‘‘मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को सूर्यकुमार यादव के कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ गोवा की टीम से जुड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की जानकारी है।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘एमसीए के अधिकारियों ने आज सुबह सूर्य से बात की और हम पुष्टि कर सकते हैं कि ये अफवाहें पूरी तरह से निराधार और झूठी हैं। सूर्यकुमार यादव मुंबई की तरफ से खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं और वह मुंबई का प्रतिनिधित्व करने में बहुत गर्व महसूस करते हैं। ’’
 
एमसीए के सचिव ने कहा, ‘‘हम सभी से गलत सूचना फैलाने से बचने और हमारे खिलाड़ियों का समर्थन करने का आग्रह करते हैं।’’
 
इस बात की भी पुष्टि की जा सकती है कि हैदराबाद के लिए खेलने वाले तिलक वर्मा (Tilak Varma) के गोवा में जाने की खबरें गलत पाई गई हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

IPL News

कोलकाता के कहर के सामने दबे हैदराबादी सूरमा, 2 साल में चौथा मैच हारे

अय्यर, रघुवंशी की शानदार पारियों के दम पर कोलकाता के 6 विकेट पर 200 रन

मुंबई और लखनऊ के बीच मैच में रोहित और पंत पर रहेगी निगाह

गुजरात को 10 करोड़ का चूना लगाकर कगीसो रबाड़ा ने भरी दक्षिण अफ्रीका की उड़ान

कुछ मैचों में कम स्कोर के आधार पर रोहित शर्मा का आकलन नहीं करें : कोच पोलार्ड

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख