IPL 2025 : क्यों बन रहे हैं पॉवरप्ले में बड़े स्कोर? पार्थिव पटेल ने बताई वजह

WD Sports Desk
शनिवार, 29 मार्च 2025 (14:12 IST)
गुजरात टाइटंस के सहायक कोच पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने शुक्रवार को कहा कि बल्लेबाजों में खौफ नहीं होने से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पावरप्ले के दौरान बड़े स्कोर बन रहे हैं। भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि उनके खेलने के दिनों में आईपीएल टीमों का पावरप्ले में स्कोर 45 रन के आसपास रहता था और साइडआर्म थ्रो विशेषज्ञों ने भी बल्लेबाजों की रफ्तार से सामंजस्य बिठाने में मदद की है।
 
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ शनिवार को होने वाले मैच से पहले मीडिया से बातचीत में पटेल ने कहा ,‘‘ इसमें कोई शक नहीं। रणनीति बहुत बड़े स्तर पर बनाई जाती है। कुछ साल पहले जब मैं खेल रहा था तब पावरप्ले का स्कोर 45 के आसपास अच्छा माना जाता था।’’
 
उन्होंने कहा ,‘‘ उसके बाद 50 और फिर 55 से 60 तक हो गया। इसके बावजूद हालात को भी देखना पड़ता है। अगर आप चेन्नई में खेल रहे हैं तो 150 अच्छा स्कोर है और वहां टीम से पावरप्ले में 70 या 80 रन की उम्मीद नहीं की जाती।’’
 
उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन अगर सभी मैचों को देखें तो 70 रन मानदंड है। आप किन्हीं भी हालात में खेले लेकिन बेंचमार्क 45 से ऊपर चला गया है।’’
 
पटेल ने कहा ,‘‘ अब बल्लेबाज डरते नहीं हैं। वे बेखौफ होकर खेलते हैं। उनकी सहायता के लिए विशेषज्ञ मौजूद हैं। हर कोई चौके लगाने में सक्षम है। साइडआर्म विशेषज्ञों से भारत के घरेलू क्रिकेटरों को काफी मदद मिली है क्योंकि आम तौर पर आप 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की गेंद का सामना नहीं करते।’’ (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

IPL News

वैभव सूर्यवंशी: अगले IPL में अपनी टीम के लिए दोगुना बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा

बेंगलुरु भगदड़ पर कपिल देव ने कहा, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मृतकों के परिवारों को मिलेंगे इतने लाख रुपए

Ee Sala Bharat Aaja! RCB की जीत पर विजय माल्या को X यूजर ने किया क्लीन बोल्ड, गोयनका ने भी लिए मजे

बाहर से शांत पाटीदार के अंदर है सफलता के लिये ज्वालामुखी, बचपन के कोच ने क्या कहा

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख