Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईरान युद्ध के बीच US सेना में बड़ा फेरबदल, रैंडी जॉर्ज हटे, लानेव बने नए सेना प्रमुख

Advertiesment
Randy George
ईरान से जारी जंग के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने अमेरिकी सेना के सबसे वरिष्ठ अधिकारी रैंडी जॉर्ज को तुरंत प्रभाव से पद छोड़ने के लिए कह दिया। जनरल रैंडी जॉर्ज अगस्त 2023 से सेना प्रमुख के पद पर थे। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि उन्हें हटाने की 
 

असली वजह क्या है?

अमेरिका ईरान के खिलाफ संभावित जमीनी सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिकों की मिडिल ईस्ट में तैनाती बढ़ाई जा रही है। ऐसे में रैंडी को हटाने के फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। रैंडी का कार्यकाल सामान्य तौर पर 2027 तक चलना था।
 
बताया जा रहा है कि ईरान युद्ध के बीच ट्रंप प्रशासन ऐसे सैन्य नेतृत्व की तलाश में है, जो ट्रंप और हेगसेथ के विजन के अनुरूप कार्य कर सके। हम उनकी सेवा के लिए आभारी हैं, लेकिन सेना में नेतृत्व परिवर्तन का समय आ गया था।
 
पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने एक बयान में कहा कि जॉर्ज सेना के 41वें चीफ ऑफ स्टाफ के पद से रिटायर हो रहे हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू है। पार्नेल ने जनरल की देश के लिए दशकों की सेवा के लिए रक्षा विभाग की ओर से शुक्रिया अदा किया।
 

लानेव बने चीफ ऑफ स्टाफ

रैंडी की जगह अब जनरल क्रिस्टोफर लानेव को अगला सेना प्रमुख बनाया गया है। वह वर्तमान में वाइस चीफ ऑफ स्टाफ हैं और पहले हेगसेथ के सैन्य सहयोगी रह चुके हैं। 
 
रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ इससे पहले भी सेना के कई बड़े अधिकारियों को हटा चुके हैं। इनमें ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन सीक्यू ब्राउन और नेवी प्रमुख लिसा फ्रैंचेटी जैसे नाम शामिल हैं।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

युद्ध के बीच ट्रंप का टैरिफ बम: पेटेंट दवाओं पर 100% टैक्स, स्टील-एल्यूमिनियम नियमों में बड़ा बदलाव