फरिश्ते अल्लाह की मखलूक हैं, सभी के काम अलग अलग

Webdunia
सोमवार, 6 नवंबर 2017 (14:54 IST)
इस्लाम में देवता, स्वर्गदूत या एन्जेल को फरिश्ता कहा गया है। इस्लाम के अनुसार अल्लाह तआला ने फरिश्तों को नूर से बनाया है और उनके अलग-अलग कार्य नियुक्ति किए हैं। कोई अल्लाह का संदेश लाने वाला है तो कोई वर्षादि प्राकृतिक कार्यों के संचालन के लिए नियुक्त है। कोई स्वर्ग का दरोगा है तो कोई जहन्नम का कोतवाल।
 

फरिश्ते एक बड़ी मखलूक हैं और उनके अनेक कार्य हैं और उनके बहुत सारे गिरोह हैं जिन्हें केवल अल्लाह ही जानता है। उनमें से कुछ अर्श के उठाने वाले हैं : 'अर्श के उठाने वाले और उसके आसपास के फरिश्ते अपने रब की तस्बीह तारीफ के साथ-साथ करते हैं और उस पर ईमान रखते हैं और ईमान वालों के लिए इस्तिगफार करते हैं।' -(सूरतुल मोमिन : 7)
 
और उन्हीं में से कुछ पैगंबरों पर वही (अल्लाह का संदेश) लेकर उतरते हैं और वह जिबरील अलैहिस्सलाम हैं, जो मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर कु़रआन लेकर उतरे : 'इसे अमानतदार फरिश्ता (यानी जिबरील अलैहिस्सलाम) लेकर आए हैं। आपके दिल पर (नाजिल हुआ है) कि आप सावधान (आगाह) कर देने वालों में से हो जाएं।' (सूरतुश्शुअरा :193-194)
 
 
उन्हीं में से मीकाईल अलैहिस्सलाम हैं, जो वर्षा करने और खेती उगाने पर नियुक्त (आदिष्ट) हैं। उन्हीं में से एक इस्राफील हैं, जो कियामत कायम होने के समय सूर फूंकने पर नियुक्त हैं।
 
और उन्हीं में से कुछ सभी अच्छे और बुरे कार्यों के लिखने पर नियुक्त हैं: 'जिस समय दो लेने वाले जो लेते हैं, एक दाईं तरफ और दूसरा बाईं तरफ बैठा हुआ है। (इंसान) मुंह से कोई शब्द निकाल नहीं पाता लेकिन उसके पास रक्षक (पहरेदार) तैयार हैं।' (सूरत काफ : 17-18)

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

पर्स में रखें ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

चैत्र नवरात्रि पर IRCTC का वैष्‍णोदेवी स्पेशल टूर पैकेज, जानिए कम खर्च में कैसे जा सकते हैं माता रानी के दरबार में

चैत्र नवरात्रि 2025 की अष्टमी तिथि कब रहेगी, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त?

बुध ग्रह मीन राशि में अस्त, 3 राशियां रहेंगी मस्त

बुध हुए मीन राशि पर अस्त, जानें 5 राशियों पर क्या होगा असर

सभी देखें

धर्म संसार

21 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

21 मार्च 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

jhulelal jayanti 2025: भगवान झूलेलाल की कहानी

चैत्र नवरात्रि पर घट स्थापना और कलश स्थापना क्यों करते हैं?

जानिए कब शुरू को रही है केदारनाथ समेत चारधाम की यात्रा

अगला लेख