Hanuman Chalisa

खो गया हो आधार कार्ड तो अपनाएं ये प्रक्रिया...

Webdunia
आधार कार्ड पहचान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। अगर ये गुम हो जाए तो आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप आधार कार्ड की डुप्लीकेट कॉपी भी बनवा सकते हैं। इसके लिए आप यह प्रक्रिया अपना सकते हैं। डुप्लीकेट आधार के लिए आवश्यक है कि अपनी एनरोलमेंट स्लिप संभाल कर रखें। प्रतिलिपि आधार कार्ड बनवाने के लिए एनरोल स्लिप जरूरी होती है। 
सेंटर पर आधार कार्ड बनाने के लिए दर्ज होने वाली जानकारी के बाद जो पर्ची दी जाती है उसे एनरोलमेंट पर्ची कहा जाता है। इस नंबर पर आप अपना आधार कार्ड की स्थिति  जान सकते हैं। यह सुविधा भी वेबसाइट पर है।
अगले पन्ने पर, अपनाएं यह प्रक्रिया... 
 
आधार कार्ड की डुप्लीकेट कॉपी के लिए सबसे पहले आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाना होगा। इसके मुख्य पेज पर जाकर आधार कार्ड के मोनो के नीचे सिलेक्ट का ऑप्शन आएगा। इस पर क्लिक करते ही कई ऑप्शन खुलेंगे। इनमें से रेसीडेंट पोर्टल पर क्लिक करें। क्लिक करते ही ईआईडी/यूआईडी का ऑप्शन आएगा।
अगले पन्ने पर, इसके बाद अपनाएं यह प्रक्रिया...
 
रेसीडेंट पर क्लिक करने के बाद अगला पेज आएगा। इसमें एक गोल घेरे में आधार कार्ड लिए एक महिला नजर आएगी। इसके नीच ईआईडी/यूआईडी का ऑप्शन आएगा। आपके एनरोलमेंट नंबर की स्लिप गुमी है तो ईआईडी पर और यदि आधार कार्ड गुम है तो यूआईडी पर क्लिक करे। इसके बाद एक फॉर्म आएगा। यूआईडी/ईआईडी पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म आएगा, जिसमें नाम, एनरोलमेंट कराते वक्त दिया मोबाइल नंबर या मेल आईडी भरना होगा।
अगले पन्ने पर, मोबाइल पर आएगा अलर्ट...
 

स्क्रीन पर चार अंकों का सिक्योरिटी कोड दिखाई, उसे एंटर करें। ऐसा करने के बाद स्क्रीन पर दिख रहे GET OTP पर क्लिक करें। कुछ ही देर में मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आएगा। इसके एंटर करते ही मोबाइल नंबर पर ईआईडी या यूआईडी नंबर आ जाएगा।

आधार कार्ड के लिए आपको मिले यूआईडी नंबर के जरिए यूआईडीएआई पोर्टल पर जाकर ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं। सीधे फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। इसी वेबसाइट आप आधार कार्ड बनने की स्थिति को भी जान सकते हैं।  आधार कार्ड का स्टेटस पता करने के लिए जाएगा। इसके लिए आप https://eaadhaar.uidai.gov.in/ या https://portal.uidai.gov.in/uidwebportal/enrolmentStatusShow.do लिंक पर आधार कार्ड की स्थिति को जान सकते हैं। 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

जामुन की बंपर पैदावार, सूखे का भय, क्या यह है प्रकृति की चेतावनी, आखिर क्या है सुसाइड फ्रूटिंग या बंपर क्रॉप

Instagram पर 4.8 लाख फॉलोअर्स: ‘Peace Dog’ आलोका की एक झलक पाने उमड़ी भीड़