Hanuman Chalisa

अब फेसबुक बना पढ़ाई का अड्डा

Webdunia
मंगलवार, 30 जून 2015 (10:15 IST)
आज का दौर सोशल मीडिया का दौर है। लोगों की जिंदगी का एक अहम भाग अब सोशल मीडिया पर गुजर रहा है। वर्चुअल फ्रेंड और वर्चुअल रिलेशनशिप अब आम से हो गए हैं। सोशल मीडिया बड़े से लेकर बूढ़ों तक सबके के लिए महत्वपूर्ण हो चला है।
और तो और अब स्टूडेंट्स अपने स्कूल के होमवर्क के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल ही में टाटा कंसलटेंसी के द्वारा किए गए एक सर्वे के मुताबिक मुंबई के 52.9 प्रतिशत छात्र अपने होमवर्क के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं।
 
इस अध्य्यन में 14 शहरों के 12,365 विद्यार्थियों को सम्मिलित किया गया, जो कक्षा 8वीं से लेकर 12वीं कक्षा के विद्यार्थी थे। इस क्रम में हैदराबाद दूसरे नंबर पर रहा जहां 52 प्रतिशत स्टूडेंट्स सोशल मीडिया का इस्तेमाल होमवर्क करने के लिए करते हैं।    
 
इंटरनेट के माध्यम से होमवर्क पूरा करने का ट्रेंड भारत में खूब प्रचलित हो रहा है। स्टूडेंट्स ज्यादातर विकीपीडिया, न्यूज वेबसाइट और फेसबुक का इस्तेमाल अपने होम वर्क को पूरा करने में करते हैं।
 
सर्वे के दौरान इंदौर शहर के 84.2 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने बताया कि वे इंटरनेट का इस्तेमाल होम वर्क पूरा करने में करते हैं। वहीं 12.3 प्रतिशत ने कहा कि वे नहीं करते। उल्लेखनीय है कि इंदौर शहरों के इस क्रम में 51.7 प्रतिशत के साथ 3रे स्थान पर है।
 
सर्वे के मुताबिक इंदौर के 65 प्रतिशत स्टूडेंट्स अपने असाइनमेंट को पूरा करने के लिए विकीपीडिया का सहारा लेते हैं। वहीं 53.2 प्रतिशत स्टूडेंट्स पीडीएफ का इस्तेमाल करते हैं।
 
44.2 प्रतिशत स्टूडेंट्स अपने विषय से संबंधित ऑनलाइन वीडियो देखकर, 34 प्रतिशत ई-बुक्स देखकर, 28.6 प्रतिशत ऑनलाइन ट्यूटोरियल्स से व 21.4 प्रतिशत ग्रुप में चैट करते हुए, अपने होमवर्क को पूरा करते हैं।
 
इस तरह से आज की पीढ़ी अपने कार्य के लिए इंटरनेट पर कुछ ज्यादा ही सक्रिय दिखाई देती है। एसोचैम के सर्वे के मुताबिक देश में 8-13 साल के करीब 73% बच्चे इंटरनेट पर सक्रिय हैं। शहरी इलाकों में 13 साल तक के 3 करोड़ बच्चों के पास अपना मोबाइल है।
 
जबकि 1 करोड़ बच्चे मोबाइल को परिवार के साथ इस्तेमाल करते हैं। 5-17 तक के बच्चे सोशल मीडिया पर रोज औसतन 3.4 घंटे गुजारते हैं, साथ ही औसतन 4 घंटे टीवी देखते हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान