Hanuman Chalisa

अब एक हफ्ते में बन जाएगा नया पासपोर्ट

Webdunia
विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट हासिल करने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो बड़े बदलावों की घोषणा की है। इन घोषणाओं के अंतर्गत अब लोकल पासपोर्ट सेवा केंद्र के जरिए मात्र एक हफ्ते में नया पासपोर्ट हासिल किया जा सकता है।


 
देश के नागरिक को अब सामान्य कैटेगरी में पासपोर्ट के लिए आवेदन के साथ केवल 4 दस्तावेज जमा कराने होंगे। ये चार दस्तावेज हैं आधार कार्ड, वोटर आईडी व पेन कार्ड की कॉपी और फॉर्मेट एनेक्सचर-1 के साथ एक एफिडेविट। इस एफिडेविट में नागरिकता की घोषणा, फैमिली डिटेल्स और कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं होना सत्यापित करना होगा।
 
अब तक पासपोर्ट हासिल करने के लिए आवेदन के पश्चात लगभग एक महीने का वक्त लगता था। इस प्रक्रिया के तहत सबसे ज्यादा समय पुलिस वेरिफिकेशन में लगता था। नई प्रक्रिया के तहत अब पासपोर्ट जारी होने के बाद पुलिस वेरिफिकेशन किया जाएगा। लेकिन यदि पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार दस्तावेज उलट पाए जाते हैं तो पासपोर्ट को रद्द कर दिया जाएगा।
 
मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि एक हफ्ते में पासपोर्ट हासिल करने की इस सेवा के लिए आवेदक को कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। विदेश मंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि सिस्टम में फर्जी दस्तावेजों को पकड़ने के लिए पर्याप्त उपाय हैं। ऐसे में उन्हें वेरिफिकेशन के मामले में बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं होने वाली। इस सुविधा के तहत यदि आपके पास सही दस्तावेज हैं, तो आप आसानी से एक हफ्ते के भीतर पासपोर्ट हासिल कर सकते हैं। 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात