Hanuman Chalisa

आपका खाता बैंक में है तो महत्वपूर्ण खबर

Webdunia
मंगलवार, 14 अप्रैल 2015 (11:11 IST)
नई दिल्ली। बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाते हैं तो आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर आपका एक ही बैंक में एक से ज्यादा खातों का लाभ उठाना चाहते हैं तो अब यह आप नहीं कर सकते हैं।

आरबीआई के नए नियमों के मुताबिक किसी एक बैंक में केवल एक ही सेविंग्स अकाउंट खोला जा सकता है। यहां तक कि उस बैंक की किसी अन्य शाखा में भी सेविंग्स अकांउट नहीं खोला जा सकता। अगर कोई व्यक्ति एक ही बैंक की एक से अधिक शाखाओं में सेविंग्स अकाउंट खुलवाता है तो उसे 30 दिनों के भीतर उस बैंक की शाखाओं में अपने सारे सेविंग्स खाते बंद करने होंगे।

यह नया नियम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लागू कर दिया है। एसबीआई बैंक के साथ आप केवल एक ही सेविंग्स अकाउंट खोल सकते हैं। एक से अधिक शाखाओं में एक पैन कार्ड को स्वीकार ही नहीं किया जा रहा है, वहीं दूसरे बैंक भी इस नियम को लागू करने में सख्ती बरत रहे हैं।

एक बैंक में एक से ज्यादा खाते रखे जा सकते हैं, लेकिन एक बैंक में एक से ज्यादा सेविंग्स अकाउंट नहीं खोले जा सकते। यानी कि एक बैंक में एक सेविंग्स अकाउंट और एक करंट अकाउंट खोला जा सकता है। हालांकि सेविंग्स अकाउंट वाला यह नियम जॉइंट अकाउंट के ग्राहकों पर लागू नहीं होता। (एजेंसियां)

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

Jharkhand Rajya Sabha Election में कांग्रेस को बड़ा झटका, NDA समर्थित परिमल नाथवानी की जीत

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

Ukraine Russia War : यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा