Hanuman Chalisa

आपके हाथ में तो नहीं है नकली नोट, जानिए सुरक्षा फीचर्स...

Webdunia
मंगलवार, 24 नवंबर 2015 (20:10 IST)
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ने सौ, पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट में दो और सुरक्षा फीचर जोड़े हैं। इन नोटों में नंबर लिखने का तरीका बदला गया है साथ ही दृष्टिहीन भी नोटों की पहचान कर सकें, इसके लिये नोट के सीधी तरफ दाएं और बाएं दोनों ओर मोटी लाइनें खींची गई हैं जिन पर हाथ लगाने से नोट की पहचान की जा सकती है।
भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ 2015) में हाल नंबर 18 में लगाए गए रिजर्व बैंक के मंडप पर नोटों में  जोड़े गए नए फीचर और उनके सुरक्षा मानकों के बारे में आम जनता को जानकारी दी जा रही है और जागरूक किया जा  रहा है। नकली नोटों के चलन और बढ़ती धोखाधड़ी के प्रति आम जनता को सतर्क और सजग बनाने के लिए पिछले कुछ सालों  से रिजर्व बैंक व्यापार मेले में भाग ले रहा है। 
अगले पन्ने पर, जोड़े गए हैं ये सुरक्षा फीचर्स...
 

रिजर्व बैंक मंडप में मौजूद जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सौं, पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट में दो नए सुरक्षा  फीचर जोड़े गए हैं। नोट के दोनों कोनों पर नंबर लिखने का तरीका बदला गया है। ये नंबर छोटे आकार से शुरू होकर  आकार में बड़े होते चले जाते हैं। नोट के सीधी तरफ दाएं और बाएं छोर पर पहचान के लिए लाइनें खींची गई हैं। दृष्टिहीन व्यक्ति इन लाइनों को उंगलियों से छूकर नोट की पहचान कर सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि सौ रुपए के नोट पर ऐसी चार लाइनें खींची गई है जबकि पांच सौ रुपए के नोट पर पांच और एक  हजार रुपए के नोट पर छ: लाइनें खींची गई हैं। ये लाइनें नोट पर उभरी हुई स्याही से खींची गई है इसलिए छूकर इन्हें  महसूस किया जा सकता है। इसके अलावा नोटों में पहले से रखे गए सभी सुरक्षा फीचर यथावत हैं। इनमें नीले-हरे रंग में बदलने वाला गहरा-मोटा  सुरक्षा धागा, वाटर मार्क जिसमें गांधीजी की तस्वीर और नोट की संख्या लिखी होती है। भारतीय रिजर्व बैंक और नोट मूल्य उभरी स्याही से लिखा होता है जिसे उंगलियां फेरने से महसूस किया जा सकता है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

फ्रांस के एवियन में पीएम मोदी, G7 समिट के इतर ट्रंप समेत इन ग्लोबल लीडर्स से होगी महामुलाकात!

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़