Hanuman Chalisa

सावधान! आपके पास तो नहीं है नकली स्मार्ट फोन...

Webdunia
सोमवार, 10 अगस्त 2015 (10:07 IST)
आज स्मार्ट फोन खूब तेजी से फैल रहा है, लेकिन इन सबके बीच नकली स्मार्ट फोन का भी डर बना रहता है। ऑनलाइन कॉमर्स वेबसाइट से नकली मोबाइल फोन की ब्रिकी का डर भी बना रहता है। कई मामलों में ऐसा खुलासा भी हो चुका है कि कंपनी के नकली मोबाइल पकड़े गए हैं। आइए हम बताते हैं आपको ऐसी बातें कि जिनसे आप कर सकेंगे नकली-असली की पहचान। 

कलर और डिजाइन : जब  भी कोई मॉडल खरीदने जाते हैं तो उसके बारे में इंटरनेट से जानकारी जरूर लें। इसकी जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। जैसे कितने रंगों में फोन लांच किया गया है।  
अगले पन्ने पर, सबसे जरूरी बात...
 
IMEI नंबर : हर मोबाइल का IMEI नंबर होता है।अपने फोन के इस नंबर को पता लगाने के लिए *#06# डायल करके जान सकते है। इसे देखने के लिए अपने फोन के हैंडसेट की बैट्र निकालकर फोन के पैनल पर लगे स्टीकर से इस नंबर का पता कर सकते है। अगर फोन डुअल सिम है तो उसके दो IMEI नंबर होंगे।
अगले पन्ने पर, ये चीज भी बताएगी फोन असली है या नकली... 
 
स्मार्टफोन की लुक्स : स्मार्टफोन असली है या नकली उसके लिए सबसे पहले फोन की बॉडी की फीनिशिंग और कंपनी के लोगो को ध्यान से देखें। अगर लोगो में या फिनिशिंग में कुछ भी गड़बड़ लगती है तो फोन फेक हो सकता है क्योंकि अक्सर नकली फोन में कंपनी का लोगो ऊपर से लगा दिया जाता है। स्मार्टफोन खरीदते वक्त डिब्बे की पैकिंग गौर से देखें।
अगले पन्ने पर, फोन का वजन बताएगा नकली की पहचान...
 
वजन : फोन की आधिकारिक वेबसाइट्‍स पर फोन के वजन की जानकारियां भी रहती हैं। फोन का वजन ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करें, क्योंकि नकली फोन में हल्के पार्ट्स लगा दिए जाते हैं। अगले पन्ने पर, स्पीड और फीचर्स...
 
स्पीड कम तो नकली : असली स्मार्ट फोन की नकली फोन की तुलना में स्पीड कम होती है। नकली फोन में सॉफ्टवेयर की मदद से उसकी हार्डवेयर डीटेल बदल दी जाती है। अगर आपका फोन स्लो चल रहा है तो यह नकली हो सकता है।
अगले पन्ने पर, लालच पड़ सकती है भारी... 
 
कीमत : फोन  की असल कीमत के बारे में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से पता करें। अगर आपको स्मार्टफोन काफी कम कीमत में मिल रहा है तो उसे तुरंत छोड़ दें। एक बात का और जरूर ध्यान रखें कि आपके पसंदीदा मॉडल की कितनी सेल है और इसके ऑनलाइन प्राइसेज क्या है। कम कीमत के लालच में कभी न आएं।
अगले पन्ने पर, गारंटी-वारंटी 
 
गारंटी बता देगी फर्क : स्मार्टफोन खरीदते वक्त उसकी गारंटी या वारंटी के बारे में जरूर पता कर लें। इससे जुड़े तमाम पेपर्स को ध्यान से चेक करें। जिस भी रिटेल शोरूम या शॉप से स्मार्टफोन खरीद रहें हैं वहां से सील जरूर लगवाएं। कंपनियां वारंटी के साथ साथ प्रोडक्ट में डिफेक्ट निकलने पर रिप्लेसमेंट का भी ऑप्शन देती हैं जबकि नकली फोन में ये सुविधा नहीं मिलती।
अगले पन्ने पर, गूगल भी बता देता है नकली की पहचान... 
 
गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐसे एंड्रॉइड ऐप्स हैं जो स्मार्टफोन के हार्डवेयर से जुड़ी तमाम जानकारी आपको देते हैं जैसे कि एप्स प्रोसेसर, RAM, ग्राफिक्स के साथ स्मार्टफोन का मॉडल, ब्रांड, स्क्रीन के साथ अन्य हार्डवेयर फीचर्स भी बता देती हैं। इन ऐप्स में CPU-Z, Mi Launcher (MIUI), CPU X जैसे ऐप्स शामिल भी है। जो स्मार्टफोन फेक होते हैं उनके हार्डवेयर बटन अलग होते हैं। इनमें ज्यादा अंतर नहीं होता, लेकिन असली स्मार्टफोन के साथ इसे इस्तेमाल करके महसूस किया जा सकता है।
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

MP IAS Transfer: 29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल के नए संभागायुक्त

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा: स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, भोपाल में बनेगा ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’

G7 Summit में Donald Trump का बड़ा बयान- अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा होगा

कोटा में राहुल गांधी बोले- शिक्षा प्रणाली बच्चों पर डालती है दबाव, युवाओं को सिर्फ 5 करियर विकल्प क्यों दिखाए जाते हैं?

डायट के 3,346 पदों का स्थायीकरण, शिक्षा सुधारों को स्थायी आधार दे रही योगी सरकार