Hanuman Chalisa

अब ई-वसीयत भी

मरने पर बेटा खोलेगा ई-मेल

Webdunia
ND
ND
नई दिल्ली, क्या कभी सुना है किसी ने अपने वसीयतनामे में अपना ई-मेल खाता भी दे दिया। इसमें उसकी सारी गोपनीय जानकारी डिजिटल स्तर की है।

प्रशांत दास (बदला नाम) संभवतः पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपने बेटों को दी जाने वाली संपत्ति में अपने विभिन्न ई-मेल भी दिए हैं। यह डिजिटल वसीयत उत्तराधिकारी को यह अधिकार देगी कि वह उक्त व्यक्ति के बाद उसके ई-मेल खाते को तलाश सके और इसमें सारी सामग्री देख-पढ़ ले।

यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट के वकील पवन दुग्गल ने दी। वे सायबर कानून में भी दखल रखते हैं। श्री दास एक ख्यात व्यवसायी हैं। उनके कुछ ई-मेल हैं और इसे उन्होंने बेटे को दिया है। इसमें से एक उनके कलात्मक कार्य का है, दूसरा ऑडियो रिकॉर्डिंग का। एक अन्य उनकी आत्मकथा का है।

श्री दुग्गल ने कहा कि श्री दास के इनबॉक्स में कई राज हैं। वे नहीं चाहते कि उनकी मौत के बाद ये सब भी खत्म हो जाएँ। इसलिए उन्होंने इसे अपने एक बेटे को सौंपा है। पिता की मौत होने पर बेटे को इस ई-मेल खाते का पासवर्ड दिया जाएगा। यह डिजिटल वसीयत- नामा एक नई अवधारणा है।

विदेश में एक व्यक्ति ने अपनी बहन को अपना ई-मेल खाता वसीयत के रूप में सौंपा था। इसमें इससे जुड़ी सारी जानकारी थी। वह चाहता था कि उसकी बहन सारी जानकारी जुटाकर एक ब्लॉग बनाकर उस पर इसे डालें। इस तरह से उस व्यक्ति की इच्छा पूरी हो गई।

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

WhatsApp पर बिना मोबाइल नंबर शेयर किए करें चैट, आ रहा है नया Username फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान