कॉर्पोरेट टीम का अनोखा सर्वे

रेगस के सर्वे के रोचक नतीजे

Webdunia
- पंकज शुक्ल
ND

अगर आप अपनी कंपनी में टीम लीडर हैं और चाहते हैं कि आपके साथी ज्यादा वेतन के लालच में नौकरी ना बदलें तो अपने साथियों के जन्मदिन याद रखना और उस दिन उन्हें बधाई देने की आपकी आदत का आज की बदलती दुनिया में कोई मोल नहीं है।

पहली बार हुए अपनी तरह के एक अनोखे सर्वे में कई रोचक बातें सामने आई हैं। सर्वे की सबसे अहम बात ये है कि मौजूदा दौर में हर कर्मचारी चाहता है कि दफ्तर का माहौल ऐसा हो जहां उसे तारीफ और इज्जत दोनों मिल सके।

गूगल, ग्लैक्सो और नोकिया जैसी कंपनियों को कारोबारी सेवाएं देने वाली लक्जमबर्ग की कंपनी रेगस ने पहली बार भारतीय कर्मचारियों के बीच ये अनोखा अंतरराष्ट्रीय सर्वे किया है। दुनिया के 80 देशों में 17 हजार लोगों के बीच किए गए इस सर्वे के नतीजे अलग-अलग देशों से मिले जवाब के आधार पर जारी किए गए हैं।

ND
भारत में हुए सर्वे में शामिल 66 फीसद कर्मचारियों का कहना था कि दफ्तर में सम्मान मिलना सबसे जरूरी है। हुनर को तराशना और जानकारी को साझा करने को भी 51 फीसद भारतीय कर्मचारियों ने दफ्तर के बेहतर माहौल के लिए दूसरी अहम जरूरत माना। 44 फीसद लोगों का कहना था कि कर्मचारियों के काम की मौखिक तारीफ भी लोगों को सुखद एहसास कराती है। चौथे नंबर पर जिस बात को भारतीय कर्मचारियों ने सबसे ज्यादा पसंद किया वो था साथी की कामयाबी का खुलकर जश्न मनाना।

इस सर्वे से भारतीय कंपनियों में काम करने वाले लोगों की आदतों को लेकर कुछ रोचक जानकारियां भी सामने आई हैं। मसलन कि अब आप अपने साथी को उसके जन्मदिन पर मुबारकबाद देना भूल भी जाते हैं, तो ये बात ज्यादा मायने नहीं रखती। सर्वे में शामिल सिर्फ छह फीसद लोगों ने इसे जरूरी माना।

दफ्तर में आते-जाते गैलरी, दरवाजों और सीढ़ियों पर दूसरों के लिए रास्ता छोड़ना भी अब खास अहमियत नहीं रखता। यही नहीं, अगर टीम लीडर अपने साथियों की राजी-खुशी के बारे में भी लगातार जानकारी नहीं लेता है तो इसका भी नए दौर में लोग बुरा नहीं मानते।

Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

Israel-Iran War : इजराइल में ईरानी मिसाइलों का खौफ, भूमिगत ट्रेन स्टेशन में शरण ले रहे लोग

एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने उद्धव का उड़ाया मजाक, 'मुझे मार दो' टिप्पणी पर बनाया कार्टून

कितना खतरनाक है ईरान का क्लस्टर बम, धमाके से इजराइल भी हिला

कनाडा में भारतीय छात्रा की मौत, मास्टर डिग्री की कर रही थी पढ़ाई

Operation Sindhu : ईरान ने खोला एयरस्पेस, 1000 भारतीयों की वतन वापसी शुरू