Hanuman Chalisa

भीम एप से आधार के जरिए आसानी से कर सकेंगे लेन-देन

Webdunia
बुधवार, 25 जनवरी 2017 (20:55 IST)
नई दिल्ली। आम लोगों को सरलतम और त्वरित डिजिटल वित्तीय लेन-देन के उद्देश्य से जारी किए गए भारत इंटरफेस फॉर मनी (भीम) एप का नया संस्करण जारी किया गया जिसमें उड़िया, बंगला, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, गुजराती और मलयालम भाषाओं को शामिल करते हुए आधार से जुड़े बैंक खातों में धन हस्तांतरण की सुविधा दी गई है।
 
इस एप का संचालन करने वाली कंपनी भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनसीपीआई) ने यहां बताया कि गत 30 दिसंबर को जारी इस एप में दूसरी बार नए फीचर जोड़े गए हैं। इसका 1.2 वर्जन जारी किया गया है और यह अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
 
एनसीपीआई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एपी होता ने कहा कि नए संस्करण में सुरक्षा फीचर को सशक्त बनाने के साथ ही डिजिटल लेन-देन के अनुभव को बेहतर बनाया गया है। इसमें स्पैम रिपोर्ट की सुविधा दी गई है जिससे उपयोगकर्ता अज्ञात लोगों की धनराशि की मांग को ब्लॉक कर सकेंगे। इसके साथ ही शिकायक निवारण तंत्र को भी मजबूत बनाया गया है।
 
सरकार के देश में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के मद्देनजर एनसीपीआई ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस पर आधारित यह एप जारी किया है और सभी बैंकों को इससे जुड़ने के लिए कहा गया है। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Reliance ने कीं 1 लाख से ज्यादा नई भर्तियां, ग्रीन एनर्जी से 2 लाख रोजगार की उम्मीद

जिम्मी और जनक मगिलिगन फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट द्वारा 'पर्यावरण संवाद सप्ताह' का आयोजन

Reliance का सरकारी खजाने में 2.16 लाख करोड़ रुपए का योगदान, CSR खर्च भी बढ़ा

मुकेश अंबानी ने रिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद लगातार छठे साल नहीं ली सैलरी

CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अगला लेख