Publish Date: Wed, 06 Oct 2021 (17:00 IST)
Updated Date: Wed, 06 Oct 2021 (17:04 IST)
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों त्योहारों से पहले तोहफा दे रही है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को फ्री में 4G सिम कार्ड दे रही है। इस ऑफर की वैधता 31 दिसंबर 2021 तक है। टेलीकॉम ऑपरेटर यह ऑफर उन सभी को दे रही है जो 100 रुपए या उससे ज्यादा का पहला रिचार्ज कूपन हासिल करना चाहते हैं।
BSNL अपने नए ग्राहकों और दूसरे ऑपरेटर्स से नेटवर्क पर पोर्ट करने वालों को फ्री 4G सिम कार्ड दे रहा है। BSNL के 4G सिम कार्ड की कीमत 20 रुपए है, लेकिन अगर आप नए और MNP यूजर्स हैं तो यह भी आपसे 20 रुपए भी नहीं लिए जाते है। BSNL के इस फ्री 4G सिम ऑफर का लाभ BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर, CSC और रिटेल आउटलेट के जरिए लिया जा सकता है।
अभी सिर्फ अपने केरल सर्कल में BSNL की फ्री सिम कार्ड दे रही है, वहीं अब जल्द ही ये दूसरे सभी सर्कल्स में ये ऑफर अवेलेबल होगा। कंपनी के मुताबिक यूजर्स 100 रुपये से ज्यादा का रिचार्ज करके बिना किसी एडिशनल चार्ज के BSNL में स्विच कर सकते हैं।
webdunia
Publish Date: Wed, 06 Oct 2021 (17:00 IST)
Updated Date: Wed, 06 Oct 2021 (17:04 IST)