Hanuman Chalisa

यह है सबसे सस्ता स्मार्ट फोन, साथ में इंटरनेट फ्री...

Webdunia
शनिवार, 13 अगस्त 2016 (14:32 IST)
नई दिल्ली। डेटाविंड ने बाजार में एक बेहद सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन को न सिर्फ सस्ते में  खरीदा जा सकता है बल्कि इसके साथ कंपनी एक साल तक इंटरनेट सेवा भी मुफ्त दे रही है। 
 
डेटाविंड ने इस स्मार्टफोन को पॉकेट सर्फर जीजेड के नाम से लॉन्च किया है। बाजार में इसकी कीमत मात्र 1499 रुपए रखी गई है। 
 
यह स्मार्टफोन लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें टच स्क्रीन की सुविधा भी है। इसमें रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। 
 
डेटाविंड के सीईओ सुनीत सिंह तुली ने स्मार्टफोन के बारे में बताते हुए कहा कि हम मूल्य को उस स्तर तक ले जाना चाहते हैं, जहां तकनीक सभी के लिए सुलभ हो और तकनीक जन-जन तक पहुंचे। इस तरह विकासशील देशों में कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
 
उन्होंने कहा कि इंटरनेट की जरूरत हर घर को है, इस लिहाज से हमारे उत्पाद की बदौलत देश का हर व्यक्ति एक स्मार्टफोन अपने साथ रख सकेगा।

इसकी कीमत और इंटरनेट फ्री होने के कारण दावा किया जा रहा है कि यह अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। 
Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ को दिखाई हरी झंडी, हिम तेंदुआ ‘क्यालु’ शुभंकर का किया अनावरण

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज- 'कब तक पूंजीपतियों का फायदा कराते रहोगे?'

LIVE: कोलकाता पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियों, 2 बजे पीएम मोदी से मुलाकात

अगला लेख