Hanuman Chalisa

फेसबुक झूठी खबरों के 'बग' को कैसे दूर करेगा?

Webdunia
सोमवार, 1 मई 2017 (14:12 IST)
फेसबुक के संस्थापक को फेसबुक की बढ़ती लोकप्रियता, बढ़ते उपयोगकर्ता और इसकी सेवाओं को लेकर एक उपलब्धि का अहसास हो सकता है, लेकिन साल 2016 में कुछ ऐसा हुआ जिससे कि फेसबुक पोस्ट द्वारा लोगों का प्रभावित होना उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन गया। फेसबुक पर जो पोस्ट लिखी जाती हैं, जो आकंड़े दिए जाते हैं, जो तथ्य प्रस्तुत किए जाते हैं, उससे कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन इससे फेसबुक भी विश्वसनीयता पर भी प्रभाव पड़ता है। 
 
अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कई तरह के सोशल मीडिया कैंपेन चलाए गए। कुछ लोगों के ने रुपए लेकर झूठी खबरों का भी फेसबुक के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया। ऐसी खबरें और आलेख वायरल हो गई। 'फेक न्यूज़' ऐसे कैंपेन का एक हिस्सा थीं।  एक तरफ फेसबुक झूठी खबरों को प्रचारित करने का माध्यम बना तो दूसरी ओर मीडिया ने भी ऐसी खबरों का आधा ही सच दिखाया। आज के दौर में सूचना का तेज़ी से प्रचार प्रेसार होता है, लेकिन इस तेज़ी में खबरों की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगता है।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति कैंपेन के दौरान लोगों द्वारा शेयर की गई 1.25 मिलियन खबरों पर एमआईटी और हावर्ड के शोधर्ताओं की टीम ने अध्ययन किया और पाया  कि 2016 में फेसबुक और ट्विटर मीडिया के रूप में असफल रहे हैं। सोशल मीडिया ने लोगों की आवाज, के लिए एक सही माध्यम स्थापित किया। सोशल मीडिया ने मीडिया नेटवर्क को एक विशिष्ट और पृथक मीडिया सिस्टम के रूप में विकसित किया। लोगों ने फसबुक पर शेयर की गई खबरों को विश्वसनीय माना चाहे उनमें तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा ही क्यों न हो। 
 
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के एक सप्ताह के बाद बराक ओबामा ने कहा भी था कि यह एक ऐसा दौर है जहां कई झूठी खबरें आ रही हैं और उन्हें बहुत अच्छे से पैकेज किया जा रहा है। अगर आप फेसबुक पेज देखें या टीवी, दोनों जगह हालात एक जैसे हैं।  चुनाव के बाद मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक की भूमिका पर बचाव करते हुए कहा था कि उन्हें गर्व है कि फेसबुक लोगों को प्रभावित कर पाया। जववरी माह में जुकरबर्ग ने कहा था कि फेसबुक पर लगत सूचनाएं इतनी बड़ी समस्या नहीं है जितनी कि कुछ लोग इसे बता रहे हैं, लेकिन फेसबुक फिर भी इसे दूर करने के लिए काम करेगा।  
 
बहरहाल, यह बात सिर्फ अमेरिका चुनावों तक ही सीमित नहीं है बल्कि दुनिया में सभी जगह लोग सोशल मीडिया पर शेयर की गई स्टोरी से प्रभावित हो रहे हैं और उनके विचार भी बदल रहे हैं। आए दिन हम मीडिया में वायरल होती खबर्रों का सच देखते हैं, लेकिन सभी खबरों की सचाई इस तरह जानना भी मुश्किल है। फेसबुक या दूसरे किसी सोशल मीडिया पर चल रही सभी खबरें सच नहीं होती। तथ्यों की कमी, गलत सूचनाए जैसे 'बग' से फेसबुक कैसे निपटेगा यह देखना दिलचस्प होगा।
Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

LIVE: तमिलनाडु में भाजपा को बड़ा झटका, नितिन नवीन ने अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार किया

घर में गार्डनिंग का शौक हैं तो जान लीजिए पौधों से जुड़े ये गोल्डन वास्तु रूल्स

TCS के बाद विप्रो में बवाल, सहकर्मी ने इस्लाम धर्म अपनाने के लिए बनाया दबाव, नौकरी छोड़ने को किया मजबूर

अधिक क्वालिफिकेशन पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: योग्यता छिपाई तो जाएगी सरकारी नौकरी, कोर्ट ने बताया क्यों है जरूरी

अगला लेख