Hanuman Chalisa

अकाउंट्‍स को लेकर फेसबुक का बड़ा खुलासा

Webdunia
सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (10:29 IST)
हैदराबाद। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर करीब 20 करोड़ खाते फर्जी या फिर एक ही व्यक्ति के दोहरे खाते हो सकते हैं। यही नहीं भारत उन देशों में है, जहां इस तरह के खातों की संख्या बहुत अधिक है। फेसबुक ने इसकी जानकारी दी है।

फेसबुक ने अपनी ताजा वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि 2017 की चौथी तिमाही में हमारा अनुमान है कि नकली अथवा दोहरे खातों की हिस्सेदारी हमारे मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता (एमएयू) का लगभग 10 प्रतिशत है। रिपोर्ट में कहा गया कि हमारा मानना है कि अधिक विकसित बाजारों की तुलना में भारत, इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे विकासशील बाजारों में इस तरह के नकली अथवा प्रतिरूप खातों की संख्या अधिक है।

31 दिसंबर 2017 तक फेसबुक पर मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 2.13 अरब थी, जो कि 31 दिसंबर 2016 से 14 प्रतिशत अधिक है। 31 दिसंबर 2016 को एमएयू की संख्या 1.86 अरब थी, जिसमें 6 प्रतिशत यानी 11.4 अरब 'नकली खाते' थे।  रिपोर्ट में कहा गया कि भारत, इंडोनेशिया और वियतनाम में उपयोगकर्ताओं की वृद्धि दिसंबर 2016 के मुकाबले दिसंबर 2017 में अधिक रही।

डुप्लीकेट (नकली) खाते वे खाते हैं जो कोई उपयोगकर्ता अपने मुख्य खाते के अतिरिक्त रखता है।  रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि नकली या फर्जी खातों का अनुमान खातों के सीमित नमूने की आंतरिक समीक्षा पर आधारित है। कंपनी ने कहा कि फर्जी या नकली खातों का अनुमान वास्तविक संख्या से अलग हो सकता है। इस तरह के खातों को पैमाने पर मापना बहुत मुश्किल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

कासगंज में ट्रेनी विमान क्रैश, 50 फुट की ऊंचाई से गिरा, महिला पायलट घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा

सपा की साइकिल चलेगी तो दंगा ही कराएगी, बबुआ तो 12 बजे सोकर उठते हैं, योगी का अखिलेश पर निशाना

अगला लेख