Hanuman Chalisa

FASTag में जुड़ा नया फीचर, अब आसानी से चेक कर सकेंगे अपना बैलेंस

Webdunia
मंगलवार, 29 दिसंबर 2020 (16:35 IST)
केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2021 से नई और पुरानी सभी गाड़ियों के लिए फास्टैग (FASTag) अनिवार्य कर दिया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि सभी वाहनों के लिए देशभर में 1 जनवरी 2021 से FASTag आवश्यक किया जा रहा है। 
 
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने यूजर्स की सुविधा के लिए फास्टैग ऐप (FASTag) में नया फीचर जोड़ा है। इससे यूजर्स ऐप में बैलेंस स्टेटस प्राप्त कर सकेंगे। NHAI ने बयान में कहा है कि 1 जनवरी से फास्टैग हर व्हीकल के लिए अनिवार्य हो रहा है, इसलिए इस बदलाव के सुचारू क्रियान्वयन के लिए NHAI ने फास्टैग ऐप को ‘चेक बैलेंस स्टेटस’ फीचर के साथ अपडेट किया है। फास्टैग में कितना बैलेंस बाकी है, इसे जानने के लिए यूजर को ऐप में वाहन संख्या डालनी होगी।
 
नया फीचर हाइवे से गुजरने वालों के साथ-साथ टोल ऑपरेटर के लिए भी मददगार है। दोनों ही यूजर रियर टाइम बेसिस पर फास्टैग का बैलेंस स्टेटस चेक कर सकेंगे और इसे लेकर होने वाले विवाद दूर हो सकेंगे।

बयान के मुताबिक नया फीचर इसलिए लाया गया है ताकि टोल प्लाजा पर यूजर फीस का भुगतान फास्टैग के जरिए हो सके और वेटिंग टाइम घट सके। इससे न सिर्फ समय व ईंधन की बचत होगी बल्कि वाहनों की कतारें भी नहीं लगेंगी।
 
इसके अतिरिक्त प्राधिकरण ने ब्लैकलिस्टेड टैग्स की रिफ्रेश टाइम लिमिट को भी घटाया है। इस लिमिट को मौजूदा 10 मिनट से घटाकर 3 मिनट कर दिया गया है। इसके पीछे उद्देश्य है कि इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम में स्टेटस के तेज अपडेशन हो सके और ऐप में ताजा स्टेटस दिखाई दे सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख