Festival Posters

अक्षय कुमार ने PUBG के मुकाबले में लांच किया FAU-G, कही यह बड़ी बात

Webdunia
शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020 (18:08 IST)
नई दिल्ली। सीमा पर चीन से चल रहे तनाव के बाद भारत सरकार ने 118 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया। इसमें लोकप्रिय गेम PUBG भी शामिल है। अब बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने PUBG के मुकाबले स्वदेशी गेम FAU-G पेश किया है। अक्षय कुमार ने ट्‍वीट कर इसकी जानकारी दी। उनका यह ट्‍वीट वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इस गेम से होने वाली कमाई का एक हिस्सा गृह मंत्रालय द्वारा गठित भारत के वीर ट्रस्ट को दिया जाएगा। 
अक्षय कुमार ने अपने ट्‍वीट में लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अभियान का समर्थन करते हुए एक्शन गेम FAU-G पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है। मनोरंजन के अलावा प्लेयर्स इसके जरिए सैनिकों के बलिदान के बारे में भी जान सकेंगे। इस गेम से होने वाली कमाई का 20 प्रतिशत भारत के वीर ट्रस्ट को दान किया जाएगा। 
भारत सरकार ने आईटी ऐक्ट के सेक्शन 69A के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इन 118 ऐप्स को बैन किया है। केंद्र सरकार ने  इन मोबाइल ऐप्‍स को भारत की संप्रभुता, रक्षा और राज्यों की सुरक्षा व पब्लिक ऑर्डर के खिलाफ गतिविधियों में शामिल पाया।
ALSO READ: जानिए कौन-कौनसी चीनी मोबाइल ऐप्स हुईं बंद, देखिए पूरी लिस्ट
भारत सरकार ने PUBG समेत 118 और चीनी मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया। भारत ने इससे पहले 59 ऐप्स को बैन किया था। इसमें लोकप्रिय ऐप TikTok भी शामिल था। बाद में सरकार ने 47 और ऐप को बैन किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

भारत का लॉजिस्टिक्स पॉवर हाउस' बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की पहल से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में एआई बनी संजीवनी

जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश बना राष्ट्रीय मॉडल

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

अगला लेख