कैसे जांचें अपना जियो का बैलेंस...

Webdunia
गुरुवार, 13 अप्रैल 2017 (12:10 IST)
आप जियो प्राइम यूजर हों या नहीं, बैलेंस जांचना बेहद ही अहम है। जियो वेबसाइट के  मुताबिक आप दो तरीके से बैलेंस जांच सकते हैं, हालांकि इसके लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ेगी।  हमने दोनों ही तरीकों की टेस्टिंग की और पाया कि ये बेहद ही कारगर हैं। आप इस तरह से  अपने बैलेंस की जांच कर सकते हैं।
 
फोन पर : फोन से बैलेंस जांचने की प्रक्रिया बेहद ही आसान है। ऐसा करने में आपको मिनटभर का भी  वक्त नहीं लगेगा।
1. आप अपने जियो कनेक्टेड फोन में माय जियो ऐप लॉन्च करें।
2. इसके बाद माय जियो के सामने नजर आ रहे ओपन पर टैप करें।
3. इसके बाद Sign In** पर टैप करें। आपको अपना यूजर नेम (फोन नंबर) और  पासवर्ड देना होगा या फिर आप साइन इन विथ सिम को चुन सकते हैं।
4. आप ऊपर में बाईं तरफ नजर आ रहे तीन लाइन को क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद माय  प्लांस पर टैप करें।
5. बस हो गया। इस स्क्रीन पर आपको डेटा का बैलेंस और वैधता नजर आएगी।
 
इस स्क्रीन पर प्रीपेड डेटा, वाई-फाई डेटा, एसएमएस और कॉल का सारा ब्योरा होगा।
 
ALSO READ: जियो के धन धना धन ऑफर से भी एयरटेल नाराज, जानिए क्यों...
कम्प्यूटर पर : अगर आप जियो फोन में बैलेंस नहीं जांच पा रहे हैं। संभव है कि आपका डेटा नहीं काम कर  रहा हो और आप बैलेंस जांचना चाहते हैं तो दूसरा तरीका भी बेहद ही आसान है।
 
1. जियो डॉट कॉम पर जाएं।
2. अपने फोन नंबर और पासवर्ड से साइनइन करें।
3. इसके बाद माय प्लांस पर क्लिक करें। अपना बैलेंस और अन्य ब्योरा जांचें।
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ जैसी अभेद्य सुरक्षा में कावड़ यात्रा, 7 जिलों में 11000 कैमरों की डिजिटल सेना, भीड़ का मैप तैयार

सिंहस्थ महाकुंभ की तारीखों की हुई घोषणा, 27 मार्च से 27 मई 2028 तक चलेगा महापर्व

मैं तो दादाजी के दरवाजे का दरबान हूं- शिवानन्द महाराज

Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

Share bazaar : विदेशी पूंजी की निकासी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में आई गिरावट

अगला लेख