Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जियो म्यूजिक ऐप बना जियोसावन, सुन सकेंगे बेशुमार गाने

Advertiesment
हमें फॉलो करें jio Music App
जियो यूजर्स को अब नया तोहफा मिला है। रिलायंस जियो का म्यूजिक ऐप जियो म्यूजिक का विलय सावन के साथ कर दिया गया। इस एप का नया नाम जियोसावन होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जियोसावन को लांच कर दिया है। इसे Jio Phone पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
सावन एप का जियो म्यूजिक में विलय होने के बाद इसकी लाइब्रेरी में कई गाने जुड़ जाएंगे। ये नया ऐप अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो गया है। साथ ही जियो ऐप स्टोर और जियो फोन में भी नया ऐप आ चुका है। यहां से नया ऐप डाउनलोड किया जा सकता है।
 
जियो के ग्राहकों को स्ट्रीमिंग सर्विस के प्रीमियम प्रोडक्ट जियोसावन प्रो की 90 दिन की सर्विस भी फ्री मिलेगी। इसके बाद उनको फीस देनी होगी।
 
नए ऐप में ग्राहकों को इंटरेक्टिव लिरिक्स फीचर मिलेगा। इसके अतिरिक्त उनकी भाषा में डिसप्ले होगा। साथ कंसर्ट्स और लाइव इवेंट भी देखे जा सकेंगे। अगले कुछ महीनों में इस ऐप में एक्सक्लूसिव वीडियो भी जुड़ेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुलंदशहर हिंसा, आज मेरे पिता ने जान गंवाई, कल किसी और के सिर से छिनेगा पिता का साया...