महेंद्र सिंह धोनी बने जियोमार्ट के ब्रांड एम्बेसेडर

Webdunia
शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023 (13:12 IST)
Mahendra Singh Dhoni brand ambassador of Jiomart : रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) के जियोमार्ट (JioMart) ने भारतीय क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को अपना ब्रांड एम्बेसेडर बनाया है। इसके साथ ही जियोमार्ट ने अपने फेस्टिव कैंपेन का नाम बदलकर 'जियो उत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया' कर दिया है। यह फेस्टिव कैंपेन सेल 8 अक्टूबर 2023 से शुरू होगी।
 
क्रिकेट के दीवानों में 'माही' के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि भारत अपनी जीवंत संस्कृति, लोगों और त्योहारों के लिए जाना जाता है। जियोमार्ट का 'जियो उत्सव कैंपेन' भारत और उसके लोगों के उत्सव का एक प्रतीक है। मैं जियोमार्ट के साथ जुड़ने और लाखों भारतीयों की खरीदारी यात्रा का हिस्सा बनने पर बेहद उत्साहित हूं।
 
धोनी का ब्रांड एम्बेसेडर के तौर पर स्वागत करते हुए जियोमार्ट के सीईओ संदीप वरागंती ने कहा कि ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में एमएस धोनी एकदम सटीक पसंद हैं, उनका व्यक्तित्व जियोमार्ट की तरह ही विश्वसनीय है। धोनी ने देश को जश्न मनाने के कई मौके दिए हैं और अब ग्राहकों को जियोमार्ट पर जश्न मनाने का एक और मौका मिल रहा है और 'शॉपिंग' इस जश्न का एक अभिन्न अंग है।
 
इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फैशन और सौन्दर्य से लेकर घरेलू सजावट के सामान जैसे लाखों उत्पाद जियोमार्ट पर उपलब्ध हैं। जियोमार्ट प्लेटफॉर्म पर अर्बन लैडर, रिलायंस ट्रेंड्स, रिलायंस ज्वेल्स, हैमलीज सहित रिलायंस के स्वामित्व वाले ब्रांडों के उत्पाद शामिल हैं।
 
जियोमार्ट के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर वर्तमान में 1,000 से अधिक कारीगरों के करीब 1.5 लाख उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इस कैंपेन की शूटिंग के हिस्से के रूप में जियोमार्ट के सीईओ वरागंती ने धोनी को बिहार की कारीगर अंबिका देवी द्वारा बनाई गई एक मधुबनी पेंटिंग भेंट की। ब्रांड एम्बेसेडर के तौर पर धोनी 45 सेकंड की फिल्म में नजर आएंगे।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र में शर्मनाक घटना: छात्राओं को पीरियड्स के नाम पर नंगा कर जांचा

मध्यप्रदेश के PWD मंत्री का 'गड्ढा सिद्धांत': क्या सड़कें और गड्ढे हमेशा साथ रहेंगे?

बेंगलुरु में आवारा कुत्तों को खाने में मिलेगा चिकन और चावल

नेहरू-गांधी परिवार के महिमामंडन वाली किताबें राजस्थान सरकार ने कोर्स से हटाईं

NSA डोभाल ने बताया, Operation sindoor में हमने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर साधा सटीक निशाना

सभी देखें

नवीनतम

UP : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, विरोध पर दी थी धमकी, आरोपी पिता गिरफ्तार

काकीनाडा में मेडिकल कॉलेज के 4 कर्मचारियों ने किया छात्राओं का यौन उत्पीड़न, 50 लड़कियों ने दर्ज कराई शिकायत

टाइटलर ने भीड़ से लूटने और सिखों को मारने के लिए कहा था, 70 साल की बुजुर्ग सिख की गवाही

नेहरू-गांधी परिवार के महिमामंडन वाली किताबें राजस्थान सरकार ने कोर्स से हटाईं

वाराणसी : लगातार बढ़ रहा गंगा का जल स्तर, दशाश्वमेध घाट पर अब छत से हो रही आरती

अगला लेख