Hanuman Chalisa

रिलायंस जियो 4जी स्पीड में बनी अव्वल, ट्राई ने जारी की रिपोर्ट

Webdunia
मंगलवार, 17 जुलाई 2018 (22:29 IST)
नई दिल्ली। तीव्र गति की सेवा देने वाले 4जी दूरसंचार परिचालकों में रिलायंस जियो अव्वल रही। कंपनी ने अपने नेटवर्क पर औसतन 22.3 एमबीपीएस की गति से डाउनलोड सुविधा उपलब्ध कराई, वहीं आइडिया सेल्यूलर ने सर्वाधिक अपलोड स्पीड दर्ज कराई। दूरसंचार नियामक ट्राई की रिपोर्ट में यह कहा गया है।
 
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार मई माह में जियो का 4जी डाउनलोड की राष्ट्रीय औसत गति निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटेल से दोगुनी से अधिक है। एयरटेल की डाउनलोड गति 9.7 एमबीपीएस रही। अप्रैल में यह 9.3 एमबीपीएस थी। यह रिपोर्ट माई स्पीड पोर्टल पर डाली गई है। 
वोडाफोन तथा आइडिया सेल्यूलर की डाउनलोड गति मई में हल्की कम होकर क्रमश: 6.7 तथा 6.1 एमबीपीएस रही, जो अप्रैल में क्रमश : 6.8 एमबीपीएस तथा 6.5 एमबीपीएस थी। हालांकि मई महीने में 4जी अपलोड के मामले में आइडिया सेल्यूलर शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। पिछले महीने के मुकाबले यह गति कम हुई है।
 
कंपनी के नेटवर्क पर अपलोड गति 5.9 एमबीपीएस रिकार्ड की गई, जो अप्रैल में 6.3 एमबीपीएस थी। उसके बाद क्रमश: वोडाफोन (5.3 एमबीपीएस), जियो (5.1 एमबीपीएस) तथा एयरटेल (3.8 एमबीपीएस) का स्थान रहा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी

राजस्थान में रेतीला बवंडर, 5 जिलों में छाया अंधेरा, पाकिस्‍तान ने बदल डाला भारत का मौसम

अगला लेख