Hanuman Chalisa

samsung galaxy s23 : गैलेक्सी सीरीज हुई लॉन्च, भारत में ही होगा निर्माण

Webdunia
गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023 (15:08 IST)
नई दिल्ली। द. कोरिया की स्मार्ट उपकरण कंपनी सैमसंग ने स्थानीय बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने महंगे गैलेक्सी एस23 स्मार्टफोन का निर्माण भारत में करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। भारत में गैलेक्सी एस23 श्रृंखला की आरंभिक पेशकश कीमत 75,000 रुपए से 1.55 लाख रुपए के बीच है।
 
वर्तमान में गैलेक्सी एस श्रृंखला के स्मार्टफोन वियतनाम स्थित कारखाने में बनाए जाते हैं और भारत में बिक्री के लिए कंपनी इनका आयात करती है। सैमसंग ने एक बयान में कहा कि भारत में बेचे जाने वाले सभी गैलेक्सी एस23 स्मार्टफोन कंपनी के नोएडा स्थित कारखाने में बनाए जाएंगे।
 
सैमसंग देश में ज्यादातर घरेलू मांग को नोएडा कारखाने में स्थानीय विनिर्माण के जरिए पहले से ही पूरा कर रही है। भारत में निर्मित गैलेक्सी एस23 स्मार्टफोन बेचने का निर्णय भारत के विनिर्माण और वृद्धि की कहानी के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
 
कंपनी ने बुधवार को गैलेक्सी एस23 श्रृंखला के स्मार्टफोन के 4 मॉडल पेश किए। ये फोन अत्याधुनिक कैमरा सेंसर से लैस हैं। पिछले साल पेश किए गए गैलेक्सी एस22 स्मार्टफोन की कीमत 72,999 रुपए से 1,18,999 रुपए के बीच थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

रील का नशा शादाब जकाती पर पड़ा भारी, बच्ची को लेकर बनाई रील के चक्कर में लेनी पड़ी जमानत

CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार के बीच चले 'शब्द' बाण, karnataka में फिर गर्माई सियासत

अयोध्या में आराध्य और शिखर के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, राम भक्त मोदी और योगी सरकार के विकास कार्यों का कर रहे बखान

लखनऊ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी, 32000 प्रतिभागी हुए शामिल, दिखा गर्ल्स पॉवर

रूस और यूक्रेन युद्ध के अंत की ट्रम्प की 28 सूत्रीय योजना

अगला लेख