Hanuman Chalisa

Threads App : नहीं चला थ्रेड्स का जादू, डेली यूजर्स की संख्या में आई भारी गिरावट

Webdunia
रविवार, 23 जुलाई 2023 (19:11 IST)
Threads App : मेटा ने जब सोशल नेटवर्किंग मंच थ्रेड्स को पेश किया था, तो कुछ ही दिनों में इसके 10 करोड़ यूजर्स हो गए थे। इसके बाद इसे ‘ट्विटर-किलर’ जैसी उपाधियां दी गई थीं, लेकिन ट्विटर के अन्य प्रतिद्वंद्वियों की तरह थ्रेड्स का प्रभाव भी कम होता दिख रहा है।
 
नए ऐप पर निगरानी रखने वाली फर्म सेंसर टॉवर ने संकेत दिया है कि इसकी चर्चा बहुत कम हो गई है और थ्रेड्स के सक्रिय यूजर्स में 20 प्रतिशत की कमी देखी गई है। ऐप पर बिताया गया औसत समय 20 मिनट से 50 प्रतिशत गिरावट के साथ 10 मिनट तक रह गया है।
 
इसी महीने थ्रेड्स के आने के तुरंत बाद ट्विटर पर ट्रैफिक में लगभग पांच प्रतिशत गिरावट आई थी। ट्विटर के मुकाबले लोकप्रियता हासिल करने और खोने में थ्रेड्स अकेली नहीं है। एलन मस्क के 44 अरब डॉलर से ट्विटर को खरीदने के तुरंत बाद मास्टोडॉन पर लाखों साइनअप हुए। बाद में मास्टोडॉन उपयोगकर्ताओं की रुचि बनाए रखने में विफल रहा है।
 
ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी द्वारा समर्थित ब्लूस्काई को भी कुछ समर्थन मिला, लेकिन वह इसे कायम नहीं रख सका।
 
ट्विटर ने लाइव ब्रेकिंग न्यूज के इर्द-गिर्द अपनी प्रतिष्ठा बनाई है, जिससे यह राजनीतिक या मनोरंजन कार्यक्रमों के दौरान लाखों लोगों के लिए पसंदीदा मंच बन गया है। इसके विपरीत इंस्टाग्राम और थ्रेड्स के प्रमुख एडम मोसेरी ने कई मौकों पर कहा है कि थ्रेड्स के पास समाचार और राजनीतिक सामग्री को बढ़ावा देने की कोई योजना नहीं है।
 
इसके अलावा ट्विटर यूजर्स को गुमनाम रूप से काम करने की अनुमति देता है, जो कि इंस्टाग्राम के साथ सीधे एकीकरण के कारण थ्रेड्स पर संभव नहीं है।
 
ऐप इंटेलिजेंस फर्म डाटाडॉटएआई के अनुसार, थ्रेड्स के सबसे अधिक डाउनलोड भारत (33 प्रतिशत) से हुए, इसके बाद ब्राजील (22 प्रतिशत) और अमेरिका (16 प्रतिशत) का स्थान रहा। Edited By : Sudhir Sharma 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सभी देखें

नवीनतम

28 फरवरी 2026 : युद्ध की शुरुआत

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2-3 हफ्तों में ईरान से सेना वापसी, इजराइल ने कुद्स कमांडर को मार गिराया

बहरीन में Amazon पर मिसाइल हमला, ईरान के निशाने पर अमेरिकी कंपनियां

स्कूल चलें हम: राज्यस्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का CM डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ, बच्चों को किताबें-साइकिलें देकर जीत लिया दिल

गुजरात विद्या सहायक भर्ती 2026 : कक्षा 1 से 5 के लिए 11000 पदों पर सीधी भर्ती, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

अगला लेख