Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका में TikTok के अधिग्रहण की दौड़ में Oracle ने Microsoft को पछाड़ा

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका में TikTok के अधिग्रहण की दौड़ में Oracle ने Microsoft को पछाड़ा
, सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (11:42 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक के अधिग्रहण की दौड़ में ऑरेकल ने माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़ दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि टिकटॉक का स्वामित्व रखने वाली कंपनी ने इस सौदे के लिए माइक्रोसॉफ्ट के बजाय ऑरेकल का चयन किया है। इस सौदे से अमेरिकी में यह लोकप्रिय ऐप चलन में बनी रह सकती है।
माइक्रोसॉफ्ट ने रविवार को घोषणा की कि उसकी टिकटॉक के अमेरिकी परिचालन के अधिग्रहण की बोली को खारिज कर दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जासूसी की चिंता के बीच चीन की कंपनी के स्वामित्व वाली इस ऐप पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।
webdunia
टिकटॉक और व्हाइट हाउस ने रविवार को इस पर कोई टिप्पणी नहीं की, वहीं ऑरेकल ने भी सौदे के बारे में कुछ नहीं कहा है। पूर्व में ऑरेकल भी इस पर टिप्पणी से इंकार कर चुकी है। इससे पहले वॉलमार्ट ने इस अधिग्रहण में माइक्रोसॉफ्ट के साथ भागीदारी की इच्छा जताई थी। वॉलमार्ट ने रविवार को कहा कि उसकी टिकटॉक में निवेश करने में रुचि है और वह इस बारे में बाइटडांस और अन्य पक्षों से बातचीत कर रही है।
 
ट्रंप प्रशासन ने टिकटॉक पर 20 सितंबर तक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी देते हुए बाइटडांस को निर्देश दिया था कि वह अमेरिका में अपने कारोबार को बेच दे। ट्रंप प्रशासन का कहना था कि टिकटॉक के चीन के स्वामित्व की वजह से यह ऐप अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बैंक शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स 340 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 11550 अंक के पार