Hanuman Chalisa

यूसी ब्राउजर ने गूगल प्ले पर लांच किया नया एप

Webdunia
बुधवार, 22 नवंबर 2017 (19:11 IST)
यूसीवैब ने यूसी ब्राउज़र के नए संस्करण को गूगल प्ले पर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। यूसी ब्राउज़र यूसीवैब द्वारा बनाया गया है जो अलीबाबा मोबाइल बिज़नेस ग्रुप का हिस्सा है। यूसी ब्राउज़़र का नया संस्करण तकनीकी सेटिंग्स के अपडेट के बाद यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। ये अपडेट गूगल प्ले की नीति के मुताबिक किए गए हैं। यूसी ब्राउज़र ने अक्टूबर 2017 तक गूगल प्ले स्टोर से 50 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है।
 
उल्लेखनीय है कि गूगल प्ले ने उसकी शर्तों के अनुरूप नहीं होने का हवाला देते हुए यूसी ब्राउजर को अपने स्टोर से हटा दिया था। इसके मद्देनजर यूसीवैब ने गूगल प्ले की नीतियों के अनुरूप इसमें बदलाव कर नया संस्करण उपलब्ध कराया है।
 
अलीबाबा मोबाइल बिज़नेस ग्रुप में अंतरराष्ट्रीय कारोबार विभाग के प्रमुख यंग ली ने कहा कि प्ले स्टोर पर यूसी ब्राउज़र कुछ समय तक अनुपलब्ध रहा। इस दौरान बारीकी से तकनीकी सेंटिंग की जांच की गई और अब इसमें बदलाव कर इसे उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान उपभोक्ताओं ने वैकल्पिक संस्करण यूसी ब्राउज़र मिनी का उपयोग किया और उसे प्ले स्टोर पर फ्री ऐप्स की श्रेणी में शीर्ष पर पहुंचा दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

1 लाख का इनामी बदमाश अहसान कपूरी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस मुठभेड़ में हुआ खत्म

अगला लेख