Publish Date: Wed, 10 May 2023 (20:01 IST)
Updated Date: Wed, 10 May 2023 (20:06 IST)
अगर आपको WhatsApp पर +254, +84, +63 या अन्य अंतरराष्ट्रीय नंबरों से मिस्ड कॉल, संदेश या कॉल आएं तो रहें सावधान। गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (Indian Cybercrime Coordination Centre) (I4C) द्वारा यह अलर्ट जारी किया जा रहा है ताकि लोग साइबर क्राइम का शिकार न बनें।
एएनआई के मुताबिक विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसे नंबर से मैसेज और मिस कॉल आने पर रिपोर्ट करें और ब्लॉक करें।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसे कॉल्स और अलर्ट किसी भी समय असामाजिक तत्वों द्वारा किए या भेजे जाते हैं। सुबह 6 से 7 बजे तक या देर रात तक ऐसे कॉल आ सकते हैं।