अब व्हाट्‍सएप से भी कर सकेंगे पेमेंट, जानिए कैसे

Webdunia
मंगलवार, 4 अप्रैल 2017 (17:31 IST)
भारत में तेजी से फैल रहा व्हाट्‍सएप जल्द ही पेमेंट सर्विस लांच कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो आप व्हाट्‍सएप के जरिए पैसे भेज सकेंगे और पैमेंट भी कर सकेंगे। नोटबंदी के बाद देश में बढ़ते ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को देखते हुए व्हाट्‍सएप पेमेंट ऑप्शन दे सकता है। 
 
द केन वेबसाइट में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्‍सएप जिसकी भारत में कोई अलग टीम नहीं है वह डिजिटल ट्रांजेक्शंस बिजनेस को लीड करने के लिए टीम तैयार करने की कोशिश में है। भारत में लोकप्रिय मैसेजिंग एप व्हाट्‍सएप ने फरवरी में बताया था कि वह 20 करोड़ एक्टिव यूजर्स का आंकड़ा पार कर चुका है। कंपनी के ग्लोबल यूजर्स की बात करें तो वह 120 करोड़ के आसपास हैं।
 
केन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि व्हाट्‍सएप भारत में यूपीआई के जरिए अगले 6 महीनों के अंदर पेमेंट सर्विस शुरू कर सकता है। यहां यह ध्यान देने वाली बात है कि व्हाट्‍सएप ने पेमेंट सिस्टम के लिए लोकप्रिय डिजिटल वॉलिट्स को नहीं यूपीआई को चुना है। केन ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि व्हाट्‍सएप ने पहले डिजिटल वॉलेट के बारे में सोचा था, लेकिन 20 मार्च को आरबीआई के गाइडलाइन्स आने के बाद व्हाट्‍सएप यूपीआई पर दांव लगाना चाहता है। 

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

Weather Updates: 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, अगले 5 दिन भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

अगला लेख