मात्र 17 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी स्मार्टफोन की बैटरी, आ रही है धमाकेदार टेक्नोलॉजी

Webdunia
मंगलवार, 26 मार्च 2019 (21:52 IST)
अगर आप बार-बार फोन की बैटरी चार्ज करने से परेशान हैं तो इससे जल्द ही राहत मिलने वाली है। Xiaomi ने 100 वॉट के सुपर चार्ज टर्बो फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने इस टेक्नोलॉजी के बारे में दावा किया है कि इससे 4000 एमएएच की बैटरी को मात्र 17 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।
 
कंपनी ने इस चार्जिंग का एक वीडियो भी शेयर किया है। Xiaomi के सीईओ लिन बिन ने ये वीडियो शेयर किया है। कंपनी इस चार्जिंग टेक्नोलॉजी को वीवो की वीओओसी चार्जिंग के मुकाबले तैयार कर रही है। रेडमी के प्रमुख लु विबिंग ने बताया कि इस टेक्नोलॉजी का प्रोडक्शन तेजी से हो रहा है और इसे सबसे पहले रेडमी फोन में प्रयोग किया जाएगा।
 
Xiaomi ने 100 वॉट की सुपर चार्ज टर्बो टेक्नोलॉजी की घोषणा वीबो पर की। हालांकि कंपनी ने अभी इस टेक्नोलॉजी की अधिक जानकारी नहीं दी है। कंपनी के सीईओ लिन बिन ने इसका एक वीडियो शेयर किया। इसमेंफास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को देखा जा सकता है।
 
Xiaomi की सुपर चार्ज टर्बो टेक्नोलॉजी की सहायता से 4000 एमएएच की बैटरी को 17 मिनट में चार्ज किया जा सकता है जबकि ओप्पो वीओओसी फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी की मदद से इतने समय में 3700 एमएएच की बैटरी को 65 प्रतिशत ही चार्ज किया जा सकता है।
 
हालांकि यह जानकारी नहीं दी गई है यह टेक्नोलॉजी कब तक बाजार में लॉन्च होगी या कब तक Xiaomi के स्मार्टफोन में नजर आएगी। हालांकि रेडमी प्रमुख ने वीबो पर जानकारी दी कि सुपर चार्ज टर्बो का प्रोडक्शन रेडमी टीम द्वारा तेजी से हो रहा है। माना जा रहा है कि रेडमी स्मार्टफोन में जल्द ही इस टेक्नोलॉजी को देखा जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, इमैनुएल मैक्रो पर इस्तीफे का दबाव

iphone air : अब तक का सबसे पतला आईफोन, पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर, जानिए क्या है कीमत

Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

Yamaha की बाइक्स हुई इतनी सस्ती की यकीन करना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

नेपाल में तख्तापलट के बाद अंतरिम सरकार के गठन पर गहराया संकट, बड़ा सवाल, क्या भटक गया Gen-Z आंदोलन?

कौन हैं कुलमान घिसिंग जिन्होंने नेपाल पीएम पद की दौड़ से सुशीला कार्की को पछाड़ा

iPhone Air: अब हवा से भी पतला फ़ोन लाया Apple!

iPhone 17 Pro और Pro Max: कैमरा नहीं, बल्कि सिनेमा!

पीएम मोदी के बारे में क्या बोलीं नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री पद की प्रमुख दावेदार सुशीला कार्की

अगला लेख