Hanuman Chalisa

बिना इंटरनेट देखें यूट्‍यूब पर वीडियो, लेकिन...

Webdunia
गुरुवार, 13 नवंबर 2014 (13:50 IST)
स्मार्ट फोन आने से अब यूट्‍यूब पर वीडियो देखना भी आसान हो गया है, लेकिन यूट्‍यूब के लिए इंटरनेट होना आवश्यक है, लेकिन अब यूट्‍यूब मे चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। अब यूट्‍यूब बिना इंटरनेट के देखा जा सकेगा और इसमें बीच में आने वाले विज्ञापन भी आपको परेशान नहीं कर सकेंगे।

यूट्‍यूब ने म्यूजिक की सर्विस लांच की है। इस सर्विस के लिए यूज़र्स को पैसे देने होंगे। इसके बदले वे हाई-क्वॉलिटी वाले बिना विज्ञापन के म्यूजिक और म्यूजिक विडियोज देख सकेंगे। इस सर्विस में म्यूज़िक बैकग्राउंड में भी चलता रहेगा यानी यूज़र कोई और काम करते हुए यूट्यूब पर म्यूज़िक सुन सकेंगे।

इसके अलावा एक बड़ा फीचर ऑफलाइन देखने-सुनने का भी है यानी आप जिस विडियो-म्यूज़िक के ऑफलाइन बटन पर क्लिक करेंगे, उसे बाद में बिना नेटवर्क या इंटरनेट कनेक्शन के देख-सुन सकेंगे। यह सर्विस फिलहाल इन्वाइट-ओनली बीटा मोड में है और यूट्‍यूब इसे लांच कर सकता है।

फिलहाल इसकी कीमत एक महीने के लिए 7.99 डॉलर (करीब 500 रुपए) है। म्यूज़िक की में गूगल प्ले म्यूज़िक का सब्स्क्रिप्शन शामिल रहेगा। अभी इसे अमेरिका और यूरोप के 6 देशों के लिए शुरू किया गया है। इस सर्विस के लिए नए फीचर्स के साथ एंड्रॉयड और आईओएस के ऐप सोमवार को अपडेट हो जाएंगे। यूट्यूब की साइट और मोबाइल ऐप्स पर म्यूज़िक के लिए एक अलग टैब जोड़ा गया है। इसके शुरू होने से एक अरब यूज़र्स को कोई खास गाना या पूरा एल्बम खोजने में आसानी होगी, भले ही उन्होंने यह सर्विस न ले रखी हो।
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल