Jagannath Murti: भगवान जगन्नाथ की मूर्ति के 10 रहस्य जानकर चौंक जाएंगे

Jagannath Puri Rath Yatra: जगन्नाथ मूर्ति के रहस्य के बारे में रोचक जानकरी

WD Feature Desk
मंगलवार, 11 जून 2024 (11:32 IST)
Jagannath Puri Rath Yatra 2024 : प्रतिवर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 07 जुलाई 2024 रविवार को यह रथ यात्रा निकलेगी। विशालकाय रथ में भगवान जगन्नाथ की मूर्ति को विराजमान करके यात्रा निकाली जाती है। आओ जानते हैं कि क्या है जगन्नाथ पुरी की मूर्ति का रहस्य।

  • वर्ष में जब दो आषाढ़ माह आते हैं तब बदलते हैं मूर्ति.
  • दारु नाम की नीम की लकड़ी से बनाते हैं मूर्ति
  • मूर्ति के अंदर ब्रह्मा की स्थापना करते हैं जो श्रीकृष्ण का दिल है.
ALSO READ: Jagannath Rath Yatra 2024 : जगन्नाथ रथ यात्रा पर जाने के लिए करें ये तैयारीजगन्नाथ मूर्ति का रहस्य|  jagannath murti ka rahasya
 
1. राजा इन्द्रद्युम्न और उनकी पत्नी गुंडिचा देवी के काल में प्रभु जगन्नाथ की मूर्ति बनाने के लिए समुद्र से विशाल लाल वृक्ष का तना निकाला गया। 
 
2. विशालकाय तने को निकालकर उसे रथ के द्वारा उस स्थान पर लाया गया जहां पर श्री नीलमाधव की मूर्ति बनाई गई थी। इसी से मूर्ति बनाई गई थी। 
 
3. तभी से यह परंपरा जारी है कि मूर्तियों के लिए लकड़ी का चयन करना और फिर उनकी मूर्तियां बनाना।
4. नई मूर्ति बनाने के दौरान प्राचीन मूर्ति का एक लट्ठा आज भी नई मूर्ति के भीतर स्थापित किया जाता है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह श्रीकृष्‍ण का दिल है। जबकि कुछ का मानना है कि यह ब्रह्मा हैं।
 
5. इस लकड़ी के लट्ठे से एक हैरान करने वाली बात यह भी है कि जब मूर्ति बदलजी जाती है तो उसमें जो लट्ठा भीतर लगाया जाता है उसे आज तक किसी ने नहीं देखा।
ALSO READ: Jagannath rath yatra date 2024 : जगन्नाथ रथ यात्रा 2024 की तारीख व मुहूर्त
6. मंदिर के पुजारी जो इस मूर्ति को बदलते हैं, उनका कहना है कि उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी जाती है और हाथ पर कपड़ा ढक दिया जाता है। इसलिए वे ना तो उस लट्ठे को देख पाए हैं और न ही छूकर महसूस कर पाए हैं। 
 
7. पुजारियों के अनुसार वह लट्ठा इतना सॉफ्ट होता है मानो कोई खरगोश उनके हाथ में फुदक रहा है।
 
8. पुजारियों का ऐसा मानना है कि अगर कोई व्यक्ति इस मूर्ति के भीतर छिपे ब्रह्मा को देख लेगा तो उसकी मृत्यु हो जाएगी। मृत्यु के भय की वजह से जिस दिन जगन्नाथ की मूर्ति बदली जानी होती है, उड़ीसा सरकार द्वारा पूरे शहर की बिजली बाधित कर दी जाती है। यह बात आज तक एक रहस्य ही है कि क्या वाकई भगवान जगन्नाथ की मूर्ति में श्रीकृष्ण का दिल रखा जाता है। 
 
9. भगवान जगन्नाथ और अन्य प्रतिमाएं उसी साल बदली जाती हैं जब साल में आसाढ़ के दो महीने आते हैं। ऐसा अवसर सालों बाद ही आता है। 9 साल पहले प्रतिमाएं बदली गई थीं। ये प्रतिमाएं अलग-अलग हिस्सों से लाए गए नीम के विशेष वृक्षों से तैयार की जाती हैं। इन वृक्षों को विशेष दारू कहा जाता है। 
ALSO READ: Jagannath ratha yatra: भगवान जगन्नाथ यात्रा के लिए मूर्ति और रथ बनाने का रहस्य जानकर चौंक जाएंगे
10. भगवान जगन्नाथ का रंग सांवला होता है, इसलिए नीम का वृक्ष उसी रंग का ढूंढा जाता है। भगवान जगन्नाथ के भाई-बहन का रंग गोरा है, इसलिए उनकी मूर्तियों के लिए हल्के रंग के नीम का वृक्ष ढूंढा जाता है। जगन्नाथ की मूर्ति के लिए दारू चुनने के लिए कुछ खास नियमों का ध्यान रखा जाता है। उसमें 4 प्रमुख शाखाएं होनी चाहिए। वृक्ष के समीप श्मशान, चीटियों की बांबी और जलाशय जरूरी है। वृक्ष के जड़ में सांप का बिल भी होना चाहिए। वह किसी तिराहे के पास हो या फिर तीन पहाड़ों से घिरा होना चाहिए। वृक्ष के समीप वरूण, सहादा और बेल का वृक्ष होना चाहिए।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हर की पौड़ी पर ही क्यों करते हैं गंगा स्नान, क्या है इसका खास मतलब?

योगिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और क्या रहेगा पारण का समय?

13 दिन का अशुभ पक्ष पड़ने वाला है, जानें क्या होगा विनाश?

Chanakya niti : चाणक्य के अनुसार स्त्रियों में होना चाहिए ये गुण, सभी करते हैं पसंद

Mahabharat : विदुर ने भीष्म और श्रीकृष्‍ण ने कर्ण को ऐसा रहस्य बताया कि बदल गई महाभारत

सभी देखें

धर्म संसार

कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी की व्रत कथा

23 जून 2024 : आपका जन्मदिन

23 जून 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

सिखों के छठे गुरु, गुरु हर गोविंद सिंह, जानें उनके बारे में

आषाढ़ माह में करें इन 5 चीजों का दान, मां लक्ष्मी की आप पर रहेगी कृपा

अगला लेख
More